रांची : बीआइटी मेसरा में पेंथियॉन 18 आज से
Updated at : 05 Oct 2018 9:18 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : बीआइटी मेसरा में पांच अक्तूबर से फ्लैगशिप प्रतियोगिता पेंथियॉन 18 का आयोजन किया जा रहा है. आठ अक्तूबर तक चलनेवाले इस कार्यक्रम में बाहर से कई विशेषज्ञों का व्याख्यान होगा, जबकि प्रतिदिन शाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का अायोजन किया जा रहा है. पहले दिन दोपहर दो बजे से लेक्चर हॉल में कार्यक्रम का […]
विज्ञापन
रांची : बीआइटी मेसरा में पांच अक्तूबर से फ्लैगशिप प्रतियोगिता पेंथियॉन 18 का आयोजन किया जा रहा है. आठ अक्तूबर तक चलनेवाले इस कार्यक्रम में बाहर से कई विशेषज्ञों का व्याख्यान होगा, जबकि प्रतिदिन शाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का अायोजन किया जा रहा है. पहले दिन दोपहर दो बजे से लेक्चर हॉल में कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा.
इस प्रतियोगिता का विषय मौजूदा तकनीक को पर्यावरण के अनुकूल अौर उन्नत संस्करण में परिवर्तित करने के उपाय रखा गया है. चयनित टीमों को निर्णायक मंडल के समक्ष एक पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन देना होगा, साथ ही अपना शोध पत्र जमा करना होगा. विद्यार्थियों से पूर्व में ही शोध अौर अन्य जानकारी मंगाये गये हैं.
इनमें 15 का चयन कार्यक्रम के लिए किया जायेगा. पहले दिन गेस्ट लेक्चर दोपहर दो बजे से हैकू जैम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी धरूपद करवा देंगे. श्री करवा हैकू जैम एप्लिकेशन के संस्थापक होने के साथ एक लेखक व प्रेरक वक्ता भी हैं. दूसरा व्याख्यान शाम चार बजे से डॉ सुजैन गुरियोस का होगा. डॉ सुजैन ब्राजील के फेडरल विवि अॉफ रियो डी जेनेरो में प्रोफेसर हैं.शाम छह बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत नूर ए विरासत का आयोजन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




