रांची : ऑर्गेनिक खेती होगा ग्लोबल एग्रीकल्चर समिट का थीम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Oct 2018 6:48 AM

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने ग्लोबल एग्रीकल्चर एंड फूड समिट की तैयारियों की समीक्षा की नौ अक्तूबर को नयी दिल्ली में होगा रोड शो रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि रांची में 29 व 30 अक्तूबर को होनेवाले ग्लोबल एग्रीकल्चर समिट के लिए अॉर्गेनिक खेती थीम होगा. इसमें अच्छा काम करनेवाले किसानों, फूड प्रोसेसिंग इकाइयों के […]

विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने ग्लोबल एग्रीकल्चर एंड फूड समिट की तैयारियों की समीक्षा की
नौ अक्तूबर को नयी दिल्ली में होगा रोड शो
रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि रांची में 29 व 30 अक्तूबर को होनेवाले ग्लोबल एग्रीकल्चर समिट के लिए अॉर्गेनिक खेती थीम होगा. इसमें अच्छा काम करनेवाले किसानों, फूड प्रोसेसिंग इकाइयों के प्रतिनिधियों को बुलायें.
उनके अनुभव को साझा करें. जो राज्य कृषि के क्षेत्र में अच्छा कर रहे हैं, उन वहां के कृषि मंत्री व उनकी टीम को भी मेले में बुलायें. कृषि क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों को बुलायें. राज्य के हर जिले में रोड शो करें. फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में झारखंड को पूर्वी भारत का हब बनाने का लक्ष्य है. निवेशकों को आकर्षित करने के लिए नौ अक्तूबर को नयी दिल्ली में रोड शो का आयोजन किया गया है.
इसमें विदेश मंत्रालय के सहयोग से विभिन्न देशों के राजदूतों को भी न्योता दिया गया है. श्री दास बुधवार को प्रोजेक्ट भवन सभागार में स्थापना दिवस समारोह के आयोजन व ग्लोबल एग्रीकल्चर एंड फूड समिट की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे.
धूमधाम से मनेगा झारखंड स्थापना दिवस
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जायेगा. एक नवंबर से स्थापना दिवस पखवाड़े की तैयारी करें. हर दिन कुछ न कुछ अभियान चलायें. इस बार कृषि को स्थापना दिवस का केंद्र बिंदु रखें.
पूरे राज्य के किसानों को इसमें शामिल करें. किसानों के लिए चलायी जा रही योजनाओं का लाभ शत प्रतिशत पहुंचायें. उन्होंने कहा कि हर जिले में कार्यक्रम हो. इसमें बच्चे, युवा, महिलाओं को शामिल करें. रांची में जानेमाने गायक कैलाश खेर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे.
महात्मा गांधी के झारखंड ेआगमन संबंधी जानकारी एकत्र करें
श्री दास ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के सुचारु संपादन को लेकर भी निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि राज्यपाल से समय लेकर जल्द से जल्द राज्य स्तरीय संचालन समिति की बैठक आयोजित की जायेगी. इसमें सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, गांधीवादी विचारधारा के लोग भी शामिल होंगे. इस बैठक में महात्मा गांधी जयंती के लिए साल भर का कार्यक्रम तय किया जायेगा. झारखंड की धरती पर महात्मा गांधी के आगमन से संबंधित जानकारी इकट्ठा करें.
उसी के अनुरूप कार्यक्रम की रूपरेखा तय होगी. बैठक में मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी, विकास आयुक्त डीके तिवारी, वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, कैबिनेट के प्रधान सचिव एसकेजी रहाटे, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुनील कुमार बर्णवाल समेत सभी विभागों के प्रधान सचिव, सचिव व वरीय अधिकारी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola