पिस्कानगड़ी : वैज्ञानिकों ने कृषि-वानिकी मॉडल और संस्थान के अनुसंधान कार्यक्रम को सराहा

Updated at : 04 Oct 2018 5:38 AM (IST)
विज्ञापन
पिस्कानगड़ी : वैज्ञानिकों ने कृषि-वानिकी मॉडल और संस्थान के अनुसंधान कार्यक्रम को सराहा

पिस्कानगड़ी : वन उत्पादकता संस्थान लालगुटवा रांची में बुधवार को एक्सआइएक्स अनुसंधान सलाहकार समूह की बैठक हुई. अध्यक्षता संस्थान के निदेशक डॉ नितिन कुलकर्णी ने की. उन्होंने उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत किया और संस्थान के अनुसंधान, शिक्षा, आरएजी के संविधान और जनादेश की जानकारी दी. संस्थान में की जा रही नयी परियोजनाओं की एक […]

विज्ञापन
पिस्कानगड़ी : वन उत्पादकता संस्थान लालगुटवा रांची में बुधवार को एक्सआइएक्स अनुसंधान सलाहकार समूह की बैठक हुई. अध्यक्षता संस्थान के निदेशक डॉ नितिन कुलकर्णी ने की. उन्होंने उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत किया और संस्थान के अनुसंधान, शिक्षा, आरएजी के संविधान और जनादेश की जानकारी दी. संस्थान में की जा रही नयी परियोजनाओं की एक संक्षिप्त प्रस्तुति समूह समन्वयक अनुसंधान डॉ योगेश्वर मिश्रा ने दी.
सेवानिवृत्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक झारखंड के एके मिश्रा ने बिहार में संस्थान के पोपूलर कृषि-वानिकी मॉडल और संस्थान के अनुसंधान कार्यक्रम की सराहना की. प्रधान मुख्य वन संरक्षक, पश्चिम बंगाल जोसटी मैथ्युज ने कहा कि वर्तमान में वन उत्पादकता संस्थान व वन विभाग पश्चिम बंगाल के सहयोग से कई परियोजनाएं कार्यान्वित हो रही हैं, जो वानिकी व पर्यावरण के भविष्य के लिए अच्छे संकेत हैं.
मुख्य वन संरक्षक, झारखंड शैलजा सिंह व विभिन्न शोध संस्थानों के प्रमुख, विश्वविद्यालयों, एनजीओ व वैज्ञानिकों डॉ पीके दास, रूबी कुजूर, डॉ योगेश्वर मिश्रा, आदित्य कुमार ने बैठक में भाग लिया. मंच का संचालन डॉ अनिमेष सिन्हा ने किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola