रांची : एचइसी में 10 अक्तूबर को होगी हड़ताल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : हटिया मजदूर यूनियन की आमसभा गुरुवार को एचइसी मुख्यालय के समक्ष हुई. यूनियन अध्यक्ष भवन सिंह ने कहा कि वेतन पुनरीक्षण, बकाया एरियर, ग्रेच्युटी का भुगतान, सप्लाई कर्मियों के स्थायीकरण व समान काम का समान वेतन सहित अन्य मांगाें को लेकर एचइसी में 10 अक्तूबर को हड़ताल की जायेगी. श्री सिंह ने कहा […]
विज्ञापन
रांची : हटिया मजदूर यूनियन की आमसभा गुरुवार को एचइसी मुख्यालय के समक्ष हुई. यूनियन अध्यक्ष भवन सिंह ने कहा कि वेतन पुनरीक्षण, बकाया एरियर, ग्रेच्युटी का भुगतान, सप्लाई कर्मियों के स्थायीकरण व समान काम का समान वेतन सहित अन्य मांगाें को लेकर एचइसी में 10 अक्तूबर को हड़ताल की जायेगी.
श्री सिंह ने कहा कि यूनियन ने तीन सितंबर को पत्र के माध्यम से प्रबंधन व क्षेत्रीय श्रमायुक्त केंद्रीय को समझौता करने काे कहा था. यह भी आग्रह किया गया था कि हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स को किसी भी लेवल में प्रतिनिधित्व करने का अधिकार दिल्ली हाइकोर्ट ने नहीं दिया है.
इस आशय का पत्र मुख्य श्रमायुक्त केंद्रीय ने उप मुख्य श्रमायुक्त के द्वारा प्रबंधन को 19 जनवरी 2018 को मेल के माध्यम से दिया लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. आमसभा को हरेंद्र प्रसाद यादव, अविनाश कच्छप, राजकुमार रजक, मो. एजाज, महेंद्र कुमार, राजेंद्र कुमार, प्रमोद, विजय कुमार सिंह, कमलेश कुमार, नारद सिंह, हरि किशोर, रवींद्र कुमार, शिव मुंडा, डब्ल्यू खान, मुमताज आलम ने संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










