रांची : वेंडर मार्केट में कचहरी चौक से सर्जना चौक तक के 474 दुकानदारों को मिलेगी जगह
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : रांची नगर निगम सभागार में हुई टाउन वेंडिंग कमेटी की पहली बैठक में राजधानी के फुटपाथ दुकानदारों का सर्वे करनेवाली संस्था सम्मान फाउंडेशन के प्रतिनिधि भी मौजूद थे. उन्होंने बताया कि कचहरी चौक से सर्जना चौक तक कुल 848 फुटपाथ दुकानदार हैं. लेकिन, वेंडर मार्केट में केवल 474 ही दुकान हैं. इस मुद्दे […]
विज्ञापन
रांची : रांची नगर निगम सभागार में हुई टाउन वेंडिंग कमेटी की पहली बैठक में राजधानी के फुटपाथ दुकानदारों का सर्वे करनेवाली संस्था सम्मान फाउंडेशन के प्रतिनिधि भी मौजूद थे.
उन्होंने बताया कि कचहरी चौक से सर्जना चौक तक कुल 848 फुटपाथ दुकानदार हैं. लेकिन, वेंडर मार्केट में केवल 474 ही दुकान हैं. इस मुद्दे पर काफी देर चर्चा हुई, लेकिन कोई हल नहीं निकला. बाद में नगर आयुक्त मनोज कुमार ने कहा कि वास्तविक दुकानदारों की पहचान के लिए एक बार फिर से सर्वे कराया जायेगा. इस पर कमेटी के सभी सदस्य तैयार हो गये.
सर्वे के लिए एक कमेटी बनी. इसमें फुटपाथ दुकानदार संघ के दो सदस्य, सम्मान फाउंडेशन के दो सदस्य और निगम के सिटी मिशन मैनेजर विकास कुमार को रखा गया है. कमेटी द्वारा स्पॉट वेरिफिकेशन के बाद ही दुकानदारों को जगह मिलेगी.
पुराने सर्वे से होगा मिलान लॉटरी से होगा आवंटन
बैठक में निर्णय लिया गया कि नगर निगम द्वारा पूर्व में कराये गये सर्वे और वर्तमान में होनेवाले सर्वे का मिलान कर वास्तविक दुकानदारों की पहचान की जायेगी. साथ ही दुकानदारों का फोटो खींचकर जीओ टैगिंग की जायेगी. सर्वे में जो भी नये दुकानदार मिलेंगे, उन्हें वेंडर मार्केट में जगह नहीं मिलेगी.
यह तय हुआ कि फल, सब्जी, मछली, अंडा व खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वाले दुकानदाराें को छोड़कर मार्केट में बाकी के कपड़ा, कंबल, जूता, चप्पल, बैग, शृंगार के सामान की बिक्री करने वाले दुकानदारों को दुकानें दी जायेंगी. इन दुकानदारों की संख्या भी अगर 474 से अधिक होती है, तो लॉटरी के माध्यम से दुकानदारों को जगह आवंटित की जायेगी. सब्जी, फल व मछली बेचने वाले दुकानदारों के लिए अलग जोन बनाया जायेगा.
कचहरी चौक से सर्जना चौक तक होगा नो वेंडिंग जोन
बैठक में निर्णय लिया गया कि एक बार दुकानदारों को बसा देने के बाद कचहरी चौक से लेकर सर्जना चौक तक के क्षेत्र को नो वेंडिंग जोन घोषित कर दिया जायेगा. इसके बाद अगर कोई भी व्यक्ति इस सड़क में कहीं पर दुकान लगाते हुए पाया जायेगा, तो उसके सभी सामान जब्त कर लिये जायेंगे.
11 अक्तूबर को उदघाटन होने की संभावना
नगर निगम द्वारा जयपाल सिंह स्टेडियम में बनवाये गये वेंडर मार्केट का उदघाटन अब 11 अक्तूबर को होने की उम्मीद जतायी जा रही है. उदघाटन से पहले एक बार फिर आठ अक्तूबर को टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










