रांची़ : स्वराज स्वाभिमान यात्रा पर निकलेंगे सुदेश महतो, जानें कब-कहां से गुजरेगी यात्रा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची़ : आजसू अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो महात्मा गांधी की जयंती पर स्वराज स्वाभिमान यात्रा के माध्यम से राज्य का दौरा करने निकलेंगे़ पार्टी की ओर से बताया गया कि वह दो हजार किमी की पदयात्रा करेंगे़ इस दौरान तीन सौ ब्लॉक और नगर पंचायतों के पांच हजार गांवों से गुजरते हुए लोगों से संवाद […]
विज्ञापन
रांची़ : आजसू अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो महात्मा गांधी की जयंती पर स्वराज स्वाभिमान यात्रा के माध्यम से राज्य का दौरा करने निकलेंगे़ पार्टी की ओर से बताया गया कि वह दो हजार किमी की पदयात्रा करेंगे़ इस दौरान तीन सौ ब्लॉक और नगर पंचायतों के पांच हजार गांवों से गुजरते हुए लोगों से संवाद करेंगे़ पहले चरण में दो अक्तूबर को मांडू के हेसालौंग में झारखंड आंदोलनकारी जयंत गांगुली की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा की शुरुआत करेंगे़ मांडू से निकलने वाली यात्रा गोमिया, बेरमो, डुमरी, सिंदरी होते हुए 11 अक्तूबर को टुंडी पहुंचेगी़
डॉ देवशरण भगत ने बताया कि पहले चरण में ही एक लाख लोगों से सीधा संवाद करेंगे़ स्वराज यात्रा के दौरान श्री महतो झारखंड आंदोलनकारी, स्वतंत्रता सेनानी व समाज के प्रबुद्ध व्यक्ति के यहां रात्रि विश्राम करेंगे़
कब-कहां से गुजरेगी यात्रा
दो और तीन अक्तूबर : मांडू, चार और पांच अक्तूबर : गोमिया, छह अक्तूबर : बेरमो, सात–आठ अक्तूबर : डुमरी, नौ– दस अक्तूबर : सिंदरी, 11 अक्तूबर : टुंडी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










