रांची : दुर्गा डेवलपर में आयकर का सर्वे शुरू

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Sep 2018 8:55 AM

विज्ञापन

रांची : रियल स्टेट से जुड़ा कारोबार करने वाली कंपनी दुर्गा डेवलपर प्रा लिमिटेड में सोमवार को आयकर अनुसंधान विभाग की टीम ने सर्वे शुरू किया. अरगोड़ा में स्थित कंपनी के दफ्तर पर सर्वे जारी है. अब तक हुई जांच में यह बात सामने आयी है कि कंपनी की ओर से एसएफटी (स्टेटमेंट ऑफ फाइनांस […]

विज्ञापन
रांची : रियल स्टेट से जुड़ा कारोबार करने वाली कंपनी दुर्गा डेवलपर प्रा लिमिटेड में सोमवार को आयकर अनुसंधान विभाग की टीम ने सर्वे शुरू किया. अरगोड़ा में स्थित कंपनी के दफ्तर पर सर्वे जारी है.
अब तक हुई जांच में यह बात सामने आयी है कि कंपनी की ओर से एसएफटी (स्टेटमेंट ऑफ फाइनांस ट्रांजेक्शन) साइन हीं किया गया है. दो लाख या इससे ऊपर की राशि कैश लेने पर एसएफटी साइन करना जरूरी होता है. उक्त कंपनी द्वारा फ्लैट और शॉप की बिक्री में इस नियम का उल्लंघन किया गया है. सर्वे आयकर अधिकारी मनोज पंडित के नेतृत्व में किया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola