रांची : साल भर तक गांधी कार्यांजलि चलायेगी विकास भारती संस्था
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Sep 2018 7:31 AM
विज्ञापन
रांची : प्रधानमंत्री नरेेंद्र मोदी द्वारा सामाजिक संगठनों से महात्मा गांधी की 150वीं जयंती को कार्यांजलि के रूप में मनाने के आग्रह के मद्देनजर विकास भारती बिशुनपुर के रांची कार्यालय में एक संगोष्ठी हुई. इसमें सामाजिक संगठनों, व्यापारिक संगठनों, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड, ट्राइफेड, चेंबर ऑफ कॉमर्स, शिक्षा संगठनों के प्रमुख शामिल हुए़ मौके पर विकास […]
विज्ञापन
रांची : प्रधानमंत्री नरेेंद्र मोदी द्वारा सामाजिक संगठनों से महात्मा गांधी की 150वीं जयंती को कार्यांजलि के रूप में मनाने के आग्रह के मद्देनजर विकास भारती बिशुनपुर के रांची कार्यालय में एक संगोष्ठी हुई. इसमें सामाजिक संगठनों, व्यापारिक संगठनों, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड, ट्राइफेड, चेंबर ऑफ कॉमर्स, शिक्षा संगठनों के प्रमुख शामिल हुए़
मौके पर विकास भारती के सचिव पद्मश्री अशोक भगत ने कहा कि विकास भारती ने वर्ष भर की अपनी कार्ययोजना तैयार की है.
एक अक्तूबर 2018 को बक्सीडीपा जीटीपीएस स्कूल, लोहरदगा से जतरा टाना भगत स्मारक चिंगरी बिशुनपुर तक 51 किमी की साइकिल रेस, दो अक्तूबर को घाघरा से चिंगरी तक 28 किमी विकास मैराथन दौड़ और तीन अक्तूबर को नेतरहाट विद्यालय से जतरा टाना भगत स्मारक चिंगरी तक 28 किमी सिंगबोंगा विकास मैराथन दौड़ से कार्ययोजना की शुरुआत की जायेगी. संस्था ने अपनी कार्यांजलि में गांवों की परंपरागत व्यवस्था बहाल करने, गांव-गांव में ग्रामसभाएं आयोजित करने, जैविक खेती को प्रोत्साहन देने, डिजिटल लिटरेसी को प्रोत्साहित करने, गांधी दर्शन के प्रचार-प्रसार, स्वच्छता अभियान तथा ग्रामीण स्वरोजगार को शामिल किया है़
उन्होंने कहा कि गांधीजी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य पर पदयात्रा व साइकिल यात्रा के माध्यम से प्रतिदिन 10 किमी की यात्रा कर 15 हजार गांवों तक उनकी जीवनी व कार्यों को बतलाया जायेगा. उनके सिद्धांतों को आत्मसात कराया जायेगा़
150 प्रखंडों के स्कूल-कॉलेजों में गांधीजी की जीवनी पर निबंध, भाषण व चित्रकारी प्रतियोगिता के माध्यम से 15 हजार बच्चों तक पहुंच बनायी जायेगी. 150 प्रखंडों में प्रत्येक पंचायत के पांच-पांच गांवों में गांधीजी के विचारों को दीवार पर लेखन और महिला सखी मंडलों के बीच गोष्ठी करायी जायेगी़
गांधी दर्शन से लगभग डेढ़ करोड़ लोगों का परिचय कराने का अभियान चलेगा़ इसके तहत दो अक्टूबर से लेकर 26 जनवरी 2019 तक राज्य के प्रत्येक प्रखंड में 150 किमी की पदयात्राएं व 150 किमी साइकिल रेस का आयोजन किया जायेगा़ महात्मा गांधी संपूर्ण स्वच्छता, स्वरोजगार व कुटीर उद्योगों के प्रबल समर्थक थे़ उनके बताये रास्ते पर चलने के लिए विकास भारती बिशुनपुर 150 प्रखंडों के 15 हजार गांवों में स्वच्छता अभियान चलायेगी़
इसी के समानांतर कारीगरी को बढ़ावा देने और स्वरोजगार की ओर लोगों को उन्मुख भी किया जायेगा़ संगोष्ठी को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ सत्यनारायण मुंडा, विनोद बिहारी महतो विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति अंजनी श्रीवास्तव, चेंबर ऑफ कॉमर्स झारखंड के पूर्व अध्यक्ष विकास सिंह, राज्य खादी बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ, चेंबर ऑफ कॉमर्स झारखंड के अध्यक्ष दीपक मारू, गुमला विधायक शिवशंकर उरांव, विकास भारती के उपाध्यक्ष डॉ अजय सिंह आदि ने भी संबोधित किया़
तीन सदस्यीय समिति गठित
जन प्रतिनिधियों, मीडिया कर्मियों, व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संगठनों आदि के लिए कार्य सूची तैयार करने के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की गयी है. राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ की अध्यक्षता में समिति गठित हुई. इसमें चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष विकास सिंह व प्रभात खबर के कार्यकारी संपादक, झारखंड अनुज कुमार सिन्हा को सदस्य नामित किया गया है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










