...जब गीतांजलि एक्सप्रेस में दौड़ा करंट, बचे यात्री
Updated at : 24 Sep 2018 5:59 AM (IST)
विज्ञापन

दक्षिण-पूर्व रेलवे के खड़गपुर रेल मंडल अंतर्गत निमपुरा के समीप हावड़ा-मुंबई गीतांजलि एक्सप्रेस में करंट दौड़ गया. ट्रेन के एस-10 स्लीपर कोच के ऊपर ओएचई खंभा गिरने से यह हादसा हुआ. लेकिन रेल चालकों की सतर्कता से ट्रेन को तुरंत रोक दिया गया. हादसे में यात्री बाल-बाल बच गये. बाद में स्पेशल टास्क फोर्स ने […]
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्व रेलवे के खड़गपुर रेल मंडल अंतर्गत निमपुरा के समीप हावड़ा-मुंबई गीतांजलि एक्सप्रेस में करंट दौड़ गया. ट्रेन के एस-10 स्लीपर कोच के ऊपर ओएचई खंभा गिरने से यह हादसा हुआ. लेकिन रेल चालकों की सतर्कता से ट्रेन को तुरंत रोक दिया गया. हादसे में यात्री बाल-बाल बच गये.
बाद में स्पेशल टास्क फोर्स ने कोच से यात्रियों को बाहर निकाला. हादसा रविवार शाम करीब 4 बजे की है. खड़गपुर वर्कशॉप से ट्रेन प्रस्थान कर कुछ दूर गयी थी. तभी ओएचई खंभा ट्रेन के ऊपर गिर गया. इस क्रम में ट्रेन करीब दो घंटे तक खड़ी रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




