बोले मुख्यमंत्री रघुवर दास- पीएम के कार्यक्रम स्थल की ही नहीं पूरे शहर की हो सफाई
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Sep 2018 1:26 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : 23 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर मुख्यमंत्री ने तैयारियों की समीक्षा की. वह प्रभात तारा मैदान भी गये. बाद में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए निर्देशित किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री को सुनने के लिए आनेवाले लोगों को कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश करने में परेशानी नहीं […]
विज्ञापन
रांची : 23 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर मुख्यमंत्री ने तैयारियों की समीक्षा की. वह प्रभात तारा मैदान भी गये. बाद में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए निर्देशित किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री को सुनने के लिए आनेवाले लोगों को कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश करने में परेशानी नहीं होनी चाहिए.
कार्यक्रम में पहुंचनेवाले एक लाख लोगों के लिए विशेष इंतजाम करें. उनके बैठने की समुचित व्यवस्था करें. कहा कि कार्यक्रम स्थल के साथ-साथ पूरी रांची में साफ-सफाई को प्राथमिकता दी जाये. प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर रोज पूरे शहर की सफाई की जाये. रात में कूड़ा हटा लिया जाये. एक-एक सुपरवाइजर के साथ तीन से चार सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगायी जाये. यह टीम शहर में निश्चित दूरी तक सफाई की जिम्मेदारी ले.
मालूम हो कि प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत की शुरुआत करने के साथ कोडरमा और चाईबासा में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करेंगे. वह वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोडरमा, चाईबासा व पलामू के लोगों से सीधे जुड़ेंगे. इसके अलावा 10 हेल्थ वेलनेस सेंटर की भी शुरुआत करेंगे. प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत के पांच लाभुकों को गोल्डेन कार्ड सौंपेंगे.
बैठक में मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी, विकास आयुक्त डीके तिवारी, गृह विभाग सचिव एसकेजी रहाटे, स्वास्थ्य सचिव निधि खरे, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुनील कुमार बर्णवाल, कल्याण सचिव हिमानी पांडेय, उद्योग सचिव विनय चौबे, कृषि सचिव पूजा सिंघल, रांची के नगर आयुक्त मनोज कुमार, रांची डीसी राय महिमापत रे, एसएसपी अनीश गुप्ता समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




