रांची : श्रमिकों को किया सम्मानित
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : श्रमिक सम्मान समारोह का आयोजन सोमवार को राज्य श्रम संस्थान डोरंडा में हुआ. मुख्य अतिथि नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ श्रमिकों को मिले इसके लिए जागरूकता आवश्यक है. उन्होंने कहा कि राज्य में श्रमिकों के कल्याण की दिशा में श्रम न्याय प्रणाली को पारदर्शी बनाने […]
विज्ञापन
रांची : श्रमिक सम्मान समारोह का आयोजन सोमवार को राज्य श्रम संस्थान डोरंडा में हुआ. मुख्य अतिथि नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ श्रमिकों को मिले इसके लिए जागरूकता आवश्यक है.
उन्होंने कहा कि राज्य में श्रमिकों के कल्याण की दिशा में श्रम न्याय प्रणाली को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से छह श्रम अधिनियमों के अंतर्गत विभिन्न न्यायालयों में दावा पत्र दायर करने, दावा पत्राें की सुनवाई, वाद की अद्यतन स्थिति आदि की जानकारी श्रमदान.झारखंड.गर्वमेंट. इन के पोर्टल पर मिलेगी.
श्रमिक संघ के केएन सिंह ने कहा कि देश में लगभग 90 प्रतिशत से ज्यादा श्रमिक असंगठित क्षेत्र में हैं. असंगठित श्रमिकों के कल्याण के लिए असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा अधिनियम 2008 लागू किया गया है. इस अधिनियम के तहत राज्य सरकार द्वारा लागू की जा रही योजनाओं को पुनरीक्षित किया गया है तथा उन्हें मातृत्व सुविधा, बच्चों की शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति, जीवन बीमा भी किया जाता है.
अभी तक 12 लाख से अधिक असंगठित श्रमिकों का निबंधन किया गया है. रांची जिला के अंतर्गत 1.5 लाख श्रमिक निबंधित हैं. कार्यक्रम में विधायक गंगोत्री कुजूर, विप्रा भाल, निर्मल सिंह, केएन सिंह उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










