नाम जोड़ने व सुधार के लिए बीएलओ से संपर्क की अपील

सिल्ली : विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर रांची के अपर समाहर्ता अंजनी कुमार मिश्रा ने रविवार को सिल्ली के कई गांवों का दौरा किया. कहा कि रविवार का समय इसलिए निर्धारित किया गया कि लोग छुट्टी में घर पर मिल सकेंगे. अपर समाहर्ता के साथ बीडीओ उदय कुमार व सीओ अभिषेक कुमार भी […]
सिल्ली : विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर रांची के अपर समाहर्ता अंजनी कुमार मिश्रा ने रविवार को सिल्ली के कई गांवों का दौरा किया. कहा कि रविवार का समय इसलिए निर्धारित किया गया कि लोग छुट्टी में घर पर मिल सकेंगे. अपर समाहर्ता के साथ बीडीओ उदय कुमार व सीओ अभिषेक कुमार भी थे.
अधिकारियों ने लोगों से मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए बीएलओ से संपर्क कर आवेदन देने को कहा. इस काम में लगे कर्मचारियों से कहा गया कि सिल्ली विस क्षेत्र में पुरुष व महिला का अनुपात 957 है. मतदाता सूची पुनरीक्षण में यह अनुपात बरकरार रहे, इस बात का ख्याल रखा जाये. अधिकारियों ने दिव्यांग व 80 साल के मतदाताओं के घर जाकर सत्यापन करने का भी निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










