हाथी के हमले में एक की मौत, एक गंभीर

Updated:
विज्ञापन
हाथी के हमले में एक की मौत, एक गंभीर

सोनाहातू : थाना क्षेत्र के भुसुडीह गांव में हाथी के हमले में लखीराम महतो (70 वर्ष) की मौत हो गयी. वहीं महावीर महतो (60 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना शनिवार सुबह की है. बताया जाता है कि दोनों वृद्ध शौच के लिए निकले थे. इसी दौरान गांव के बाहर झाड़ी से निकले […]

विज्ञापन

सोनाहातू : थाना क्षेत्र के भुसुडीह गांव में हाथी के हमले में लखीराम महतो (70 वर्ष) की मौत हो गयी. वहीं महावीर महतो (60 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना शनिवार सुबह की है. बताया जाता है कि दोनों वृद्ध शौच के लिए निकले थे.

इसी दौरान गांव के बाहर झाड़ी से निकले एक हाथी ने लखीराम को कुचल दिया व महावीर को सूंड़ में लपेटकर पटक दिया. सीएचसी सोनाहातू ले जाये जाने के क्रम में लखीराम की मौत हो गयी. वहीं महावीर को सीएचसी में इलाज के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया. इधर, घटना की जानकारी मिलने पर तमाड़ रेंजर अमरनाथ भगत व वनपाल करमा गाड़ी भुसुडीह पहुंचे. मृतक के परिजन को 40 हजार रुपये की सहायता दी. सरकार से मिलनेवाली शेष राशि कागजात की प्रक्रिया के बाद देने की बात कही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola