रांची : 120 मिनट में 100 याचिका पर हुई सुनवाई, 17 का निष्पादन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : झारखंड हाइकोर्ट ने शुक्रवार को 120 मिनट में जनहित सहित अन्य विषयों पर दायर 100 याचिकाअों पर सुनवाई की. इसमें से 17 याचिकाअों को निष्पादित कर दिया. चीफ जस्टिस अनिरुद्ध बोस व जस्टिस डीएन पटेल की खंडपीठ में उक्त मामलों की सुनवाई हुई. खंडपीठ दिन के 10.30 बजे मामलों की सुनवाई के लिए […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड हाइकोर्ट ने शुक्रवार को 120 मिनट में जनहित सहित अन्य विषयों पर दायर 100 याचिकाअों पर सुनवाई की. इसमें से 17 याचिकाअों को निष्पादित कर दिया. चीफ जस्टिस अनिरुद्ध बोस व जस्टिस डीएन पटेल की खंडपीठ में उक्त मामलों की सुनवाई हुई. खंडपीठ दिन के 10.30 बजे मामलों की सुनवाई के लिए बैठी. लगभग 12.30 बजे तक 100 मामलों की सुनवाई पूरी कर ली गयी. इसमें अधिकतर जनहित याचिकाएं थी.
कई याचिकाअों पर सुनवाई के बाद खंडपीठ ने राज्य सरकार को जवाब दाखिल करने या स्टेटस रिपोर्ट दायर करने का निर्देश दिया. कुछ मामलों में प्रार्थियों को सक्षम प्राधिकार के पास जाने की छूट दी गयी. वहीं कई मामलों में सुनवाई के लिए अगली तिथि तय की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










