प्रभात खबर के भागलपुर संपादक की मां का निधन

रांची : प्रभात खबर भागलपुर के संपादक जीवेश रंजन सिंह की माता सावित्री सिंह (लगभग 80 वर्ष) का बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया. वे इलाज के लिए रांची-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही थीं. इसी क्रम में बोकारो स्टेशन पर रात लगभग आठ बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. हृदय गति रुक जाने के […]
रांची : प्रभात खबर भागलपुर के संपादक जीवेश रंजन सिंह की माता सावित्री सिंह (लगभग 80 वर्ष) का बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया. वे इलाज के लिए रांची-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही थीं. इसी क्रम में बोकारो स्टेशन पर रात लगभग आठ बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. हृदय गति रुक जाने के कारण उनका निधन हो गया. पुत्र मुकेश रंजन सिंह उनके साथ दिल्ली जा रहे थे. इनके पति स्व चंद्रभूषण सिंह आकाशवाणी रांची के समाचार वाचक व रांची विवि जन संचार व पत्रकारिता विभाग के व्याख्याता रह चुके हैं.
वे अपने पीछे बड़े पुत्र राकेश रंजन सिंह, मुकेश रंजन सिंह, जीवेश रंजन सिंह व मनोरंजन सिंह सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गयी हैं. 13 सितंबर को लगभग एक बजे हरमू मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जायेगा. पैतृक घर सारण जिले के सेंगरटोला गांव में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










