रांची : डोरंडा के सात घरों में मिले चिकनगुनिया व डेंगू के लार्वा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : स्वास्थ्य विभाग की सर्विलांस टीम ने मंगलवार को डोरंडा क्षेत्र के 38 घरों में जमा पानी की जांच की. इसमें सात घरों में डेंगू और चिकनगुनिया के लार्वा पाये गये. वहीं, घरों में रखे 201 कंटेनर की जांच की, जिसमेें 12 में डेंगू व चिकनगुनिया के लार्वा मिले हैं. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी […]
विज्ञापन
रांची : स्वास्थ्य विभाग की सर्विलांस टीम ने मंगलवार को डोरंडा क्षेत्र के 38 घरों में जमा पानी की जांच की. इसमें सात घरों में डेंगू और चिकनगुनिया के लार्वा पाये गये.
वहीं, घरों में रखे 201 कंटेनर की जांच की, जिसमेें 12 में डेंगू व चिकनगुनिया के लार्वा मिले हैं. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट में अब तक 2080 संदिग्ध लाेगों के ब्लड सैंपल की जांच की गयी, जिसमें 597 लाेगों में चिकनगुनिया से पीड़ित मिले हैं. वहीं, 2259 मरीजों में डेंगू की जांच की गयी, जिसमेें 111 में डेंगू से पीड़ित मिले हैं. इधर, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हरमू इलाके में जांच की, जिसमें 48 लोगों की जांच की गयी, जिसमें किसी में भी चिकनगुनिया या डेंगू के लक्षण नहीं मिल हैं.
हॉस्टल व स्टाफ क्वार्टर में डस्टबिन रखने के लिए निगम को पत्र
रिम्स प्रबंधन ने नगर निगम को हॉस्टल व स्टाफ क्वार्टर में डस्टबिन रखने के लिए नगर आयुक्त को पत्र भेजा है. पत्र में यह कहा गया है कि हॉस्टल में सैकड़ों विद्यार्थी रहते हैं, लेकिन वहां एक भी डस्टबिन नहीं है. हॉस्टल में मेस का संचालन भी होता है, इसलिए कचरा भी निकलता है. एेसे में हर हॉस्टल में एक-एक डस्टबिन उपलब्ध कराया जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










