रांची : भारत बंद गरीब जनता के खिलाफ साजिश है : भाजपा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि कांग्रेस का भारत बंद ढकोसला है. कांग्रेस केंद्र और राज्य सरकार के विकास से घबरा गयी है़ यह बंद गरीबों के खिलाफ साजिश है़ केंद्र की मोदी सरकार ने देश के गरीबों के लिए सैकड़ों जन कल्याणकारी योजनाएं चलायी है.आयुष्मान भारत, सौभाग्य योजना और […]
विज्ञापन
रांची : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि कांग्रेस का भारत बंद ढकोसला है. कांग्रेस केंद्र और राज्य सरकार के विकास से घबरा गयी है़ यह बंद गरीबों के खिलाफ साजिश है़ केंद्र की मोदी सरकार ने देश के गरीबों के लिए सैकड़ों जन कल्याणकारी योजनाएं चलायी है.आयुष्मान भारत, सौभाग्य योजना और उज्ज्वला योजना देश के गरीबों के लिए आजादी के बाद के इतिहास की सबसे बड़ी योजनाओं में है. कांग्रेस का यह बंद साफ तौर पर गरीबों के खिलाफ आयोजित प्रतीत हो रहा है़
केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की रघुवर सरकार ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए बड़े-बड़े कदम उठाये है़ं कांग्रेस ने गरीबों को सिर्फ वोट बैंक के रूप में देखा है़ इन जनकल्याणकारी योजनाओं को चलाने के लिए बड़े पैमाने पर कर संग्रह की आवश्यकता है. इसलिए सरकार कर संग्रह के सभी प्रयास कर रही है़ श्री शाहदेव ने कहा कि पेट्रोल और डीजल से सब्सिडी कांग्रेस की यूपीए सरकार ने हटायी थी़
कांग्रेस भी यह बात जानती है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल होगा और डॉलर की तुलना में रुपये की गिरावट होगी, तो पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होगा़ अंतरराष्ट्रीय बाजार के स्थिर होते ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी कमी देखने को मिलेगी़ श्री शाहदेव ने कहा कि यूपीए टू की सरकार में वर्ष 2012 में पेट्रोल की कीमत 74 रुपये प्रति लीटर पहुंच गयी थी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










