रांची : काम एक जैसा, मानदेय मिल रहा अलग-अलग

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Sep 2018 7:43 AM

विज्ञापन

रांची : कृषि विभाग में एक ही तरह का काम कर रहे कंप्यूटर ऑपरेटरों को अलग-अलग तरह का मानदेय दिया जा रहा है. वित्त विभाग ने एक अप्रैल 2017 को एक कार्यालय आदेश निकाला है. इसमें सातवें पुनरीक्षित वेतनमान के आलोक में सचिवालय एवं संलग्न कार्यालयों, कोषागारों, उपकोषागार एवं राज्य के अन्य क्षेत्रीय कार्यालयों में […]

विज्ञापन
रांची : कृषि विभाग में एक ही तरह का काम कर रहे कंप्यूटर ऑपरेटरों को अलग-अलग तरह का मानदेय दिया जा रहा है. वित्त विभाग ने एक अप्रैल 2017 को एक कार्यालय आदेश निकाला है.
इसमें सातवें पुनरीक्षित वेतनमान के आलोक में सचिवालय एवं संलग्न कार्यालयों, कोषागारों, उपकोषागार एवं राज्य के अन्य क्षेत्रीय कार्यालयों में नियत संविदा या एकमुश्त नियत राशि पर कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर, डाटा इंट्री ऑपरेटर को देय एकमुश्त राशि में वृद्धि का निर्णय लिया था.
इसके आलोक में कृषि विभाग ने भी 19 दिसंबर 2017 को एक आदेश जारी किया था. इसमें सचिवालय एवं संलग्न कार्यालयों में 28 हजार रुपये तथा अन्य कार्यालयों में एक मुश्त 26300 रुपये प्रतिमाह देने का आदेश जारी किया गया है.
कृषि विभाग ने इसे एकमुश्त लागू करने का निर्देश दिया था. इसके बावजूद कृषि विभाग व उससे संबद्ध निदेशालयों में इसका पालन नहीं हो रहा है. उद्यान निदेशालय व राष्ट्रीय उद्यान मिशन में काम करने वाले कंप्यूटर ऑपरेटरों का वित्त विभाग के निर्देश के आलोक में 28 हजार रुपये का भुगतान किया जा रहा है.
वहीं, जिला में उद्यान निदेशालय में काम करनेवाले कंप्यूटरों ऑपरेटरों को नये मानदेय का लाभ नहीं दिया जा रहा है. कृषि विभाग के आत्मा जिले में काम करने वाले कर्मियों को भी नये मानदेय का लाभ दिया जा रहा है. जिला उद्यान कार्यालय से करीब 15 कंप्यूटर ऑपरेटरों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है. इसी तरह कृषि विभाग के अन्य जिला कार्यालयों में भी कहीं-कहीं इसका लाभ नहीं मिल रहा है. उद्यान निदेशालय के कर्मियों ने इसकी शिकायत विभाग के उच्चाधिकारियों को भी दी है.
एक दैनिक कर्मी को मिल रहा एकमुश्त मानदेय का लाभ
उद्यान निदेशालय में कार्यरत एक कंप्यूटर ऑपरेटर को एकमुश्त मानदेय का लाभ दिया जा रहा है. इससे पूर्व उनको दैनिक कर्मी की तरह लाभ दिया जा रहा था. इससे संबंधित आदेश पूर्व निदेशक ने जारी किया था. उद्यान विभाग के कंप्यूटर निदेशक इसी आदेश के आलोक में अपनी मांग कर रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola