रांची : काव्य पाठ के साथ अटल को दी जायेगी श्रद्धांजलि
Updated at : 03 Sep 2018 7:42 AM (IST)
विज्ञापन

16 सितंबर को राज्य भर में मनायी जायेगी मासिक पुण्यतिथि रांची : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की मासिक पुण्यतिथि 16 सितंबर को राज्यभर में मनायी जायेगी़ इस दिन सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों में काव्य पाठ के साथ स्व वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी जायेगी. अटल की कालजयी कविताओं के माध्यम से काव्यांजलि देने का कार्यक्रम […]
विज्ञापन
16 सितंबर को राज्य भर में मनायी जायेगी मासिक पुण्यतिथि
रांची : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की मासिक पुण्यतिथि 16 सितंबर को राज्यभर में मनायी जायेगी़ इस दिन सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों में काव्य पाठ के साथ स्व वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी जायेगी. अटल की कालजयी कविताओं के माध्यम से काव्यांजलि देने का कार्यक्रम पार्टी ने तैयार किया है़ रविवार को प्रदेश कार्यालय में प्रदेश महामंत्री व कार्यालय प्रभारी दीपक प्रकाश ने इसकी जानकारी दी़
श्री प्रकाश ने कहा कि इस कार्यक्रम में अटल की कविताओं (जिसका उन्होंने खुद पाठ किया था) का ऑडियो सुनाया जायेगा. इसके साथ ही प्रदेश के विभिन्न कवियों द्वारा अटल के संदर्भ में लिखित कविताओं का पाठ होगा़
विधानसभा स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में समाज के प्रबुद्धजन व प्रतिष्ठित व्यक्तियों को आमंत्रित किया जायेगा़ उन्होंने बताया कि पार्टी 17 से 25 सितंबर तक कार्यांजलि सप्ताह मनायेगी़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से लेकर पंडित दीनदयाल की जयंती 25 सितंबर तक पार्टी सेवा सप्ताह के रूप में मनायेगी. इस सेवा सप्ताह में प्रदेश के हजारों स्थानों पर पार्टी द्वारा सेवा एवं स्वच्छता के कार्यक्रम आयोजित होंगे़
आयुष्मान योजना के बारे में दी जायेगी जानकारी : उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी महत्वाकांक्षी योजना ‘आयुष्मान भारत’ के संबंध में लोगों को जानकारी दी जायेगी़ प्रदेश में 68 लाख परिवार निवास करते हैं, जिसमें लगभग 58 लाख परिवारों को विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य संबंधी सुरक्षा बीमा योजना से जोड़ा जा रहा है़
इससे पांच लाख रुपये तक का इलाज चिह्नित अस्पतालों में मुफ्त में हो सकेगा़ इन कार्यक्रमों में प्रदेश/जिला/मंडल के पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे़ पार्टी महामंत्री ने कहा कि स्व वाजपेयी की अस्थि कलश श्रद्धांजलि यात्रा पूरे प्रदेश में संपन्न हुई़ इसमें लाखों लोग शामिल हुए़ अस्थियों को राज्य की महत्वपूर्ण पांच नदियों में प्रवाहित किया गया़ मंडल स्तर पर सर्वदलीय सार्वजनिक प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया गया़
मौके पर पार्टी प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर और प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक भी मौजूद थे़
कांग्रेस ने दलित विरोधी महिला को बनाया अध्यक्ष : महामंत्री श्री प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आदिवासी व दलित विरोधी है़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने दलित विरोधी को महिला कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है़ उन्होंने कहा कि प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष गुंजन सिंह पर चतरा जिला अंतर्गत पिपरवार थाना में प्राथमिकी दर्ज है़
श्री प्रकाश ने इससे संबंधित एफआइआर की कॉपी पत्रकारों को उपलब्ध कराते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को आदिवासी व दलित समाज से माफी मांगनी चाहिए़ उन्होंने मुख्यमंत्री की चीन यात्रा पर कहा कि यह यात्रा दो देशों के बीच सहयोग और संवाद बढ़ाने वाली है़ चीन के विकास कार्यक्रमों को झारखंड के संदर्भ में लागू करने तथा झारखंड की पहचान एवं विशेषताओं को चीन तक पहुंचाने में यह यात्रा महत्वपूर्ण होगी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




