फोन पर मिली धमकी, कहा उठा लेंगे अभियंता प्रमुख को

रांची : पथ निर्माण विभाग के अभियंता प्रमुख रास बिहारी सिंह के बेटे को किसी ने फोन कर धमकी दी है. फोन करनेवाले ने कहा है कि रास बिहारी सिंह तुम्हारा कौन है. उनको उठा लिया जायेगा. साथ ही उनके परिवार को भी उठा लिया जायेगा. 30 अगस्त को शाम पांच बजे अभियंता प्रमुख के […]
रांची : पथ निर्माण विभाग के अभियंता प्रमुख रास बिहारी सिंह के बेटे को किसी ने फोन कर धमकी दी है. फोन करनेवाले ने कहा है कि रास बिहारी सिंह तुम्हारा कौन है. उनको उठा लिया जायेगा. साथ ही उनके परिवार को भी उठा लिया जायेगा. 30 अगस्त को शाम पांच बजे अभियंता प्रमुख के बेटे के मोबाइल नंबर 9102723584 पर 8329087491 नंबर से फोन किया गया था. जब अभियंता प्रमुख घर पहुंचे थे, तो उन्हें मामले की जानकारी मिली. इसके बाद उन्होंने 31 अगस्त को मामले में डीजीपी डीके पांडेय से लिखित शिकायत की. इसकी प्रति उन्होंने गृह विभाग के प्रधान सचिव एसकेजी रहाटे, रांची रेंज आइजी नवीन कुमार सिंह व रांची के एसएसपी अनीश गुप्ता को भी दी. इसके बाद रांची पुलिस हरकत में आयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




