चारा घोटाला : आरोपी बनाने को चुनौती देनेवाली याचिका पर सुनवाई जारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Sep 2018 4:12 AM
रांची : चारा घोटाला मामले में धारा 319 के तहत आरोपी बनाने संबंधी सीबीआइ अदालत के आदेश को चुनौती देनेवाली याचिका पर जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत में सुनवाई हुई. प्रार्थी सुखदेव सिंह की ओर से पक्ष रखा गया. हालांकि बहस अधूरी रही. मामले की अगली सुनवाई 7 सितंबर को होगी. इससे पूर्व एक […]
रांची : चारा घोटाला मामले में धारा 319 के तहत आरोपी बनाने संबंधी सीबीआइ अदालत के आदेश को चुनौती देनेवाली याचिका पर जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत में सुनवाई हुई. प्रार्थी सुखदेव सिंह की ओर से पक्ष रखा गया. हालांकि बहस अधूरी रही. मामले की अगली सुनवाई 7 सितंबर को होगी. इससे पूर्व एक अन्य प्रार्थी बिहार के पूर्व डीजीपी डीपी ओझा की ओर से पक्ष रखा गया. वहीं सीबीआइ की ओर से अधिवक्ता राजीव नंद प्रसाद ने पक्ष रखा. उल्लेखनीय है कि प्रार्थी झारखंड के अपर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह व बिहार के पूर्व डीजीपी डीपी ओझा की ओर से क्रिमिनल याचिका दायर की गयी है. याचिका में चारा घोटाला मामले में आरोपी बनाने को चुनौती दी गयी है. सीबीआइ की विशेष अदालत के आदेश को निरस्त करने की मांग की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










