सीआइएसएफ ने बोलेरो में लदा 120 लीटर अवैध डीजल जब्त किया

पिपरवार परियोजना नौ नंबर कांटाघर के निकट सीआइएसएफ गश्ती दल ने 120 लीटर डीजल व एक बोलेरो जब्त किया
पिपरवार. पिपरवार परियोजना नौ नंबर कांटाघर के निकट सीआइएसएफ गश्ती दल ने 120 लीटर डीजल व एक बोलेरो (जेएच 01बीबी 0910) जब्त किया है. जानकारी के अनुसार सोमवार रात लगभग एक बजे सीआइएसएफ अधिकारियों को खदान क्षेत्र में कुछ असामाजिक तत्वों के पहुंचने की सूचना मिली. सूचना मिलते ही गश्ती दल घटनास्थल पर पहुंच गयी. लेकिन अपराधियों की नजर सीआइएसएफ जवानो पर पड़ते ही वे अंधेरे का फायदा उठा कर भागने में सफल रहे. इसी दौरान गश्ती दल को बोलेरो से चार जरकीन अवैध डीजल व पाइप बरामद हुआ. मंगलवार को सीआइएसएफ ने डीजल सहित जब्त बोलेरो पिपरवार पुलिस को सौंप दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




