एचइसी क्षेत्र में मंत्रियों के लिए 12 आवासों का होगा निर्माण

Updated at : 12 Nov 2020 3:33 AM (IST)
विज्ञापन
एचइसी क्षेत्र में मंत्रियों के लिए 12 आवासों का होगा निर्माण

एचइसी क्षेत्र में राज्य के मंत्रियों के लिए 12 आवासों का निर्माण कराया जायेगा.

विज्ञापन

रांची : एचइसी क्षेत्र में राज्य के मंत्रियों के लिए 12 आवासों का निर्माण कराया जायेगा. इसके लिए अभी डीपीआर बनवाया जायेगा. डीपीआर तैयार करने के लिए कंसल्टेंट का चयन होना है. इसके लिए झारखंड अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (जुडको) ने टेंडर जारी किया है.

टेंडर के माध्यम से डीपीआर बनानेवाली कंपनी को आमंत्रित किया गया है. टेंडर पेपर की बिक्री शुरू हो गयी है. एक दिसंबर तक टेंडर डाले जा सकेंगे. दो दिसंबर को इस पर फैसला होगा. जानकारी के मुताबिक, एचइसी में 409.4 एकड़ भूमि पर मंत्रियों और अधिकारियों के आवास बनाने की योजना है.

इसमें विधायकों के लिए भी आवास बनाने की योजना है. इसके साथ ही अन्य कर्मियों के लिए भी आवास बनाये जायेंगे. इस कड़ी में अभी मंत्रियों के आवास के लिए कार्रवाई की जा रही है. इसका डीपीआर तैयार हो जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

posted by : sameer oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola