डोरंडा में सब्जी विक्रेता की हत्या

Updated at : 04 Jun 2014 10:04 AM (IST)
विज्ञापन
डोरंडा में सब्जी विक्रेता की हत्या

रांची: डोरंडा थाना क्षेत्र के गौरी शंकर नगर में मंगलवार की सुबह अपराधियों ने पत्थर से कूच कर अरुण कुमार राय (48 वर्ष) नामक व्यक्ति की हत्या कर दी. घटना मुहल्ले के मंदिर के पास घटी. अरुण कुमार न्यू एजी कॉलोनी के रहनेवाले थे और पेशे से सब्जी विक्रेता थे. इधर, घटना की सूचना मिलते […]

विज्ञापन

रांची: डोरंडा थाना क्षेत्र के गौरी शंकर नगर में मंगलवार की सुबह अपराधियों ने पत्थर से कूच कर अरुण कुमार राय (48 वर्ष) नामक व्यक्ति की हत्या कर दी. घटना मुहल्ले के मंदिर के पास घटी. अरुण कुमार न्यू एजी कॉलोनी के रहनेवाले थे और पेशे से सब्जी विक्रेता थे.

इधर, घटना की सूचना मिलते ही डोरंडा पुलिस गौरी शंकर नगर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया.

इस संबंध में मृतक के पुत्र राकेश राय की लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. हत्या का आरोप अनिल नायक और राम नायक पर लगाया गया है. दोनों रिक्शा चालक हैं. बताया जाता है कि घटना से एक दिन पहले अनिल नायक और राम नायक मंदिर में चोरी का प्रयास कर रहे थे. इसी का विरोध अरुण ने किया था. वहीं कुछ अन्य कारणों से भी उनके साथ अरुण का विवाद हुआ था. बताया जाता है कि इसी का बदला लेने के लिए अनिल और राम नायक ने अरुण कुमार की हत्या कर दी. घटना के बाद से ही दोनों आरोपी फरार हैं. पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है. देर रात तक छापेमारी जारी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola