रांची : सीआइडी ने गृह मंत्रालय को लिखा पत्र, 88 एनजीओ के दस्तावेजों की होगी जांच, मांगे विशेषज्ञ

Updated at : 26 Aug 2018 7:50 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : सीआइडी ने गृह मंत्रालय को लिखा पत्र, 88 एनजीओ के दस्तावेजों की होगी जांच, मांगे विशेषज्ञ

रांची : फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेग्यूलेशन एक्ट (एफसीआरए) के तहत मिले विदेशी फंड के दुरुपयोग के आरोपों से घिरे 88 एनजीओ के दस्तावेजों की जांच के लिए सीआइडी ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिख कर विशेषज्ञ अफसर की मांग की है. वहीं आयकर विभाग को भी पत्र लिख कर जांच में सहयोग मांगा है. इसकी […]

विज्ञापन
रांची : फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेग्यूलेशन एक्ट (एफसीआरए) के तहत मिले विदेशी फंड के दुरुपयोग के आरोपों से घिरे 88 एनजीओ के दस्तावेजों की जांच के लिए सीआइडी ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिख कर विशेषज्ञ अफसर की मांग की है. वहीं आयकर विभाग को भी पत्र लिख कर जांच में सहयोग मांगा है.
इसकी पुष्टि सीआइडी एडीजी अजय कुमार सिंह ने की है. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सभी 88 एनजीओ ने दस्तावेज दिये हैं. विदेशी फंड संबंधी दस्तावेजों की जांच केंद्रीय गृह मंत्रालय के स्तर से होती रही है. इसलिए उनसे भी सहयोग के लिए पत्र भेजा गया है. दस्तावेजों की जांच के बाद ही पता चलेगा कि किस एनजीओ ने गड़बड़ी की है या नहीं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola