श्रद्धांजलि : परमपिता से विनती है, वाजपेयी जी को लौटा दे, भारत मां को उनकी जरूरत है

Published at :23 Aug 2018 7:21 AM (IST)
विज्ञापन
श्रद्धांजलि : परमपिता से विनती है, वाजपेयी जी को लौटा दे, भारत मां को उनकी जरूरत है

रांची पहुंची वाजपेयी की अस्थियां, प्रार्थना सभा में टूटी दलों की सीमा, बोलीं राज्यपाल रांची : भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां बुधवार को झारखंड पहुंची़ं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा और विधायक अनंत ओझा दिल्ली से अस्थि कलश लेकर रांची पहुंचे, तो भाजपा सहित दूसरे दलों के नेता-कार्यकर्ता और आम […]

विज्ञापन
रांची पहुंची वाजपेयी की अस्थियां, प्रार्थना सभा में टूटी दलों की सीमा, बोलीं राज्यपाल
रांची : भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां बुधवार को झारखंड पहुंची़ं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा और विधायक अनंत ओझा दिल्ली से अस्थि कलश लेकर रांची पहुंचे, तो भाजपा सहित दूसरे दलों के नेता-कार्यकर्ता और आम जन सड़कों पर अपने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देने निकले. इसके बाद राजधानी में सार्वजनिक शोक सभा आयोजित हुई, तो दलों की सीमा टूटी़ झामुमो, कांग्रेस, झाविमो, आजसू, राजद, सहित दूसरे दलों के नेता भारत रत्न स्व वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे़
हरमू बाइपास रोड स्थित कार्निवाल हॉल में आयोजित प्रार्थना सभा में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने मार्मिक भाषण देते हुए कहा : अटल जी ने कहा था कि मैं फिर लौटूंगा़ परमपिता परमेश्वर से विनती है, आग्रह करती हूू़ं …अटलजी को लौटा दे़ं .. भारत मां को उनकी जरूरत है़
आदिवासियाें का दर्द जानते थे : गवर्नर ने कहा कि अटल जी के चरित्र का चित्रण करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है़ं शब्द का अभाव है़ उनसे प्रेरणा लेकर ही मैं सार्वजनिक जीवन में आयी़ उन्होंने शहर को गांव से, जिला को राज्य से, राज्य को देश से जोड़ने का काम किया़ यही नहीं, उन्होंने व्यक्ति से व्यक्ति को भी जोड़ा़ वह देश की संस्कृति, सामाजिक, आर्थिक स्थिति को परखते हुए काम करते थे़ उन्होंने देश को परम वैभवशाली बनाने का काम किया़ राज्यपाल ने कहा कि उन्हाेंने आदिवासी, हरिजन, दबे-कुचले लोगों के लिए काम किया़. वह आदिवासियों का दर्द जानते थे़ उन्होंने अलग झारखंड राज्य बनाया़ बिरसा मुंडा के जन्म दिन पर यह राज्य बना़ उन्होंने करोड़ों लोगों के सपने को साकार किया़ अपनी एक मुलाकात का जिक्र करते हुए उन्हाेंने कहा कि अटल जी बाहर से जितने सख्त दिखते थे, उतने ही अंदर से नरम थे़ वह संवेदनशील थे़
हेमंत साेरेन ने भी रखे विचार
प्रार्थना सभा में स्पीकर दिनेश उरांव, केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत, जयंत सिन्हा, प्रतिपक्ष के नेता हेमंत सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद कड़िया मुंडा, पद्मश्री अशोक भगत, राजीव रंजन प्रसाद आदि ने अपने विचार रखे
विपक्ष से जो पहुंचे : सभा में झामुमो के हेमंत सोरेन, सुप्रियो भट्टाचार्य, कांग्रेस के सुबोधकांत सहाय, राजेश ठाकुर, राजीव रंजन प्रसाद, राजद के गौतम सागर राणा, डॉ मनोज कुमार, रामकुमार और आजसू के चंद्रप्रकाश चौधरी शामिल हुए. इसके अलावा मंत्री सीपी सिंह, राज पलिवार, डॉ नीरा यादव, रामचंद्र चंद्रवंशी समेत कई सांसद-विधायक सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे़ वहीं योगदा सत्संग आश्रम और रामकृष्ण मिशन से कई संन्यासी पहुंचे थे़ मौके पर पद्मश्री मुकुंद नायक, सोमेन उरांव आैर बलबीर दत्त ने भी श्रद्धांजलि दी़
अटल जी के शरीर का कण-कण व जीवन का क्षण-क्षण देश को समर्पित था : सीएम
प्रार्थना सभा में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि अटल जी देश के महान सपूत थे़ अटल जी नहीं रहे, लेकिन वह अभी भी है़ं आनेवाले समय में भी रहेंगे़ उनके शरीर का कण-कण, जीवन का क्षण-क्षण देश के लिए समर्पित था़ वह राष्ट्रनेता थे़ वह एकमात्र नेता थे, जो सड़क से संसद तक लोगों को समान रूप से प्रभावित करते थे़ वह भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष थे़ उनके बिना भारतीय राजनीति अधूरी लगती है़
मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी को झारखंड से विशेष लगाव था़ झारखंड का कोई ऐसा जिला नहीं होगा, जहां उनका प्रवास नहीं हुआ़ वह झारखंड के निर्माता थे़ उन्होंने झारखंड के लिए सपने देखे थे़ उनकी कथनी और करनी में अंतर नहीं था़ उन्होंने झारखंड के लोगों से जो वादा किया, उसे पूरा किया़ मुख्यमंत्री ने कहा : आज हमें संकल्प लेना है, उनके सपने का झारखंड बनायेंगे़ उनके सपनों को साकार करेंगे़
आज एक बजे भाजपा मुख्यालय से निकलेगी अस्थि विसर्जन यात्रा
स्व वाजपेयी की अस्थियां गुरुवार को राजधानी के नामकुम स्थित स्वर्णरेखा घाट में विसर्जित की जायेंगी़ मौके पर मुख्यमंत्री रघुवर दास, कैबिनेट के मंत्री सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे़ दिन के एक बजे भाजपा मुख्यालय से अस्थि कलश यात्रा शुरू होगी़ शहर के कई मार्गों से गुजरते हुए स्वर्णरेखा नदी पहुंचेगी़ गुरुवार को ही विभिन्न प्रमंडलों के लिए अस्थि कलश काे रवाना किया जायेगा. दिन के 11 बजे विभिन्न प्रमंडलों के लिए अस्थि कलश यात्रा निकलेगी़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola