झारखंड की विभूतियों की जीवनी भी पाठ्यक्रम में शामिल की जाये
Updated at : 22 Aug 2018 9:14 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : केंद्रीय सरना समिति ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी की जीवनी को झारखंड के स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने की मुख्यमंत्री रघुवर दास की घोषणा का स्वागत किया है़ कार्यकारी अध्यक्ष बबलू मुुंडा ने मांग की है कि झारखंड की विभूतियों की जीवनी भी कोर्स में शामिल की जाये़ उन्होंने यह भी […]
विज्ञापन
रांची : केंद्रीय सरना समिति ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी की जीवनी को झारखंड के स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने की मुख्यमंत्री रघुवर दास की घोषणा का स्वागत किया है़
कार्यकारी अध्यक्ष बबलू मुुंडा ने मांग की है कि झारखंड की विभूतियों की जीवनी भी कोर्स में शामिल की जाये़ उन्होंने यह भी मांग की है कि 1996 के बाद मिशनरी संस्थाओं द्वारा सीएनटी एक्ट का उल्लंघन कर आदिवासियाें की ली गयी जमीन की जांच करा कर उसे वापस करायी जाये़ जो अपनी रूढ़िवादी परंपराओं को छोड़ चुके हैं, उन्हें भी अनुसूचित जनजाति के लाभ से वंचित किया जाये़
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने केंद्रीय सरना समिति की मांग पर आदिवासी हित में कई काम किये हैं, ताकि आदिवासियों की धर्म, संस्कृति व परंपराएं बची रहे़ं
इसके लिए पूरे राज्य में सरना, मसना, हड़गड़ी आदि की घेराबंदी व सुंदरीकरण का कार्य किया जा रहा है़ धर्म स्वतंत्र विधेयक 2017 लागू कर आदिवासियों को सुरक्षा कवच दिया गया है़ आदिवासी विकास समिति बना कर उन्हें पांच लाख रुपये देकर गांव का विकास किया जा रहा है़ मिशनरी एनजीओ की जांच करा कर उनका निबंधन भी रद्द किया जा रहा है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




