रांची : राजधानी में हुई 13 मिमी बारिश

Updated at : 21 Aug 2018 9:15 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : राजधानी में हुई 13 मिमी बारिश

रांची : उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का असर झारखंड पर भी है. इससे राज्य के कई जिले प्रभावित हैं. ओड़िशा से सटे जिलों में अच्छी बारिश हुई है. इसके अगले दो दिनों तक सक्रिय रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में झारखंड में सबसे अधिक बारिश […]

विज्ञापन
रांची : उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का असर झारखंड पर भी है. इससे राज्य के कई जिले प्रभावित हैं. ओड़िशा से सटे जिलों में अच्छी बारिश हुई है. इसके अगले दो दिनों तक सक्रिय रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में झारखंड में सबसे अधिक बारिश सिमडेगा के कुरेडग प्रखंड में हुई.
यहां करीब 68 मिमी बारिश रिकार्ड की गयी. राजधानी में भी सोमवार को रुक-रुक कर बारिश होती रही. यहां करीब 13 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गयी है. विभाग ने कहा है कि अगले दो दिनों तक कहीं-कहीं जबर्दस्त बारिश हो सकती है. 24 अगस्त से हल्की बारिश हो सकती है. बारिश के कारण धान की खेती में तेजी आयी है. अभी भी कई जिलों में रोपा का काम हो रहा है. अब तक पूरे राज्य में करीब 75 फीसदी से अधिक स्थानों पर धान लगाया जा चुका है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola