रांची : प्रतिबंध के बावजूद दोपहिया वाहनों से स्कूल आते हैं बच्चे
Updated at : 21 Aug 2018 9:13 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : प्रतिबंध के बावजूद स्कूली बच्चे कैसे दो पहिया वाहनों का उपयोग करते हैं, इसका जायजा लेने के लिए प्रभात खबर की टीम सोमवार को विभिन्न स्कूलों का जायजा लिया. डीपीएस स्कूल में दोपहर 12 बजे सीनियर सेक्शन की छुट्टी हुई. यहां पर सेलीब्रेशन हॉल, दिव्यानी मोटर्स, शांभवी फ्यूएल्स और आसपास के होटलों के […]
विज्ञापन
रांची : प्रतिबंध के बावजूद स्कूली बच्चे कैसे दो पहिया वाहनों का उपयोग करते हैं, इसका जायजा लेने के लिए प्रभात खबर की टीम सोमवार को विभिन्न स्कूलों का जायजा लिया. डीपीएस स्कूल में दोपहर 12 बजे सीनियर सेक्शन की छुट्टी हुई. यहां पर सेलीब्रेशन हॉल, दिव्यानी मोटर्स, शांभवी फ्यूएल्स और आसपास के होटलों के पास बच्चे अपनी बाइक और स्कूटी लगाये हुए थे. कुछ बच्चों ने बताया कि भैया लोग दूसरी जगह गाड़ी लगाते हैं और वहीं से आना-जाना करते हैं. अधिकतर बच्चों के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था. न लर्निंग न स्थायी. अधिकतर के पैरेंट्स ने उन्हें स्कूल आने-जाने के लिए बाइक दी थी.
किस स्कूल का क्या रहा हाल
जेवीएम श्यामली : जेवीएम श्यामली स्कूल परिसर के अंदर शिक्षकों की बाइक रहती है. बाहर के मुख्य दरवाजे पर अभिभावकों के वाहन लगे रहते हैं. मेकॉन अस्पताल के आसपास छात्रों के बाइक लगाने की सूचना मिली. पर वहां पर कोई छात्र नहीं दिखा. कुछ बच्चे ऐसे भी थे, जो एक हाथ से स्कूटी चला रहे थे और दूसरी हाथों से मोबाइल पर बातें भी कर रहे थे.
डीएवी गांधीनगर : सबसे अजीबोगरीब स्थिति डीएवी गांधीनगर में देखी गयी. वहां एक बजे छुट्टी होने पर कई छात्र मोटरसाइकिल, स्कूटी से घर जाते दिखे. प्राचार्य ने दावा किया कि स्कूल परिसर तक कोई अपना मोटरसाइकिल नहीं लाता है. काॅलोनी के अंदर कई ऐसे जगह हैं, जहां बच्चे बाइक रखते हैं. छुट्टी होने पर वे कैसे जाते हैं, इस पर नजर नहीं रखी जा सकती है.
कैंब्रियन स्कूल : दोपहर 1.50 बजे कैंब्रियन स्कूल की छुट्टी हुई. छुट्टी के बाद पांच प्रतिशत बच्चे मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर गये. कैमरा देखते ही इनकी रफ्तार और तेज हो गयी.
कैराली स्कूल : कैराली स्कूल में 11.30 बजे छुट्टी हुई. स्कूल के कई बच्चे स्कूटी से बगैर हेलमेट के तेजी से घर की ओर बढ़े. रुक-रुक कर बारिश होने पर इनकी रफ्तार अन्य दिनों से अधिक थी. हालांकि, कैराली स्कूल के पास बाहर जितने भी बाइक रहते हैं, वहां बच्चे अपनी बाइक नहीं लगाते हैं. ये सेक्टर-2 मार्केट और अन्य जगहों पर अपनी मोटरसाइकिल लगा कर स्कूल आते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




