रांची : आरसीएच परिसर में इंटरनेट की सुविधा नहीं होने से हो रही परेशानी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची : आरसीएच परिसर, नामकुम में इंटरनेट कनेक्शन नहीं है. ऐसे में वहां का कामकाज ठप है. रेलटेल की सुविधा वाला इंटरनेट 31 जुलाई को ही समाप्त हो गया है. इसके बाद गत 20 दिनों से किसी सर्विस प्रोवाइडर की सर्विस नहीं ली जा रही है. लिहाजा स्वास्थ्य विभाग के मैनेजमेंट इन्फॉरमेशन सिस्टम (एमआइएस) से […]

विज्ञापन
रांची : आरसीएच परिसर, नामकुम में इंटरनेट कनेक्शन नहीं है. ऐसे में वहां का कामकाज ठप है. रेलटेल की सुविधा वाला इंटरनेट 31 जुलाई को ही समाप्त हो गया है. इसके बाद गत 20 दिनों से किसी सर्विस प्रोवाइडर की सर्विस नहीं ली जा रही है. लिहाजा स्वास्थ्य विभाग के मैनेजमेंट इन्फॉरमेशन सिस्टम (एमआइएस) से संबंधित कामकाज ठप है.
टीकाकरण सहित किसी भी हेल्थ सर्विस से जुड़े आंकड़े मुख्यालय को नहीं मिल रहे हैं. इधर, इंटरनेट ने चलने से डाटा सेल सहित अन्य विंग के कर्मचारी बिना काम के दिन काट रहे हैं. इस संबंध में प्रतिक्रिया के लिए एनएचएम के निदेशक वित्त नरसिंह खलखो से संपर्क नहीं हो सका है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola