रांची : जामताड़ा मामले में रेंजर आनंद निलंबित
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : कार्य नियोजना प्रक्षेत्र, वन कार्य नियोजना अंचल, चाईबासा में पदस्थापित रेंजर आनंद कुमार को निलंबित कर दिया गया है. जामताड़ा जिले के कुंडहित थाना में प्राथमिकी दर्ज रहने के कारण उनको निलंबित किया गया है. इसमें झारखंड सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली-2016 के नियम का हवाला दिया गया है. निलंबन अवधि […]
विज्ञापन
रांची : कार्य नियोजना प्रक्षेत्र, वन कार्य नियोजना अंचल, चाईबासा में पदस्थापित रेंजर आनंद कुमार को निलंबित कर दिया गया है. जामताड़ा जिले के कुंडहित थाना में प्राथमिकी दर्ज रहने के कारण उनको निलंबित किया गया है. इसमें झारखंड सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली-2016 के नियम का हवाला दिया गया है.
निलंबन अवधि में श्री कुमार का मुख्यालय वन संरक्षक, कार्य नियोजना अंचल चाईबासा में होगा. कुंडहित का मामला 2015 का है. इस मामले में उन पर विभागीय कार्यवाही चल रही है. इस मामले में उनके खिलाफ वारंट भी निकल चुका था. इसके बाद अदालत निर्देश के बाद पोस्टिंग चाईबासा की गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










