रांची़ : हथियार संग पकड़े गये राजू देहाती सहित तीन बदमाश
Updated at : 20 Aug 2018 9:05 AM (IST)
विज्ञापन

रांची़ : हिंदपीढ़ी पुलिस ने हरमू नदी के किनारे स्थित एक शौचालय में छापेमारी कर निजाम नगर निवासी राजू देहाती सहित तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनमें दो अपराधी लाह कोठी नदी टोला निवासी मो हैदर उर्फ चुटरू और इलाहीनगर निवासी रज्जप गद्दी हैं. पुलिस ने अपराधियों के पास से एक देशी पिस्टल, गोली […]
विज्ञापन
रांची़ : हिंदपीढ़ी पुलिस ने हरमू नदी के किनारे स्थित एक शौचालय में छापेमारी कर निजाम नगर निवासी राजू देहाती सहित तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनमें दो अपराधी लाह कोठी नदी टोला निवासी मो हैदर उर्फ चुटरू और इलाहीनगर निवासी रज्जप गद्दी हैं.
पुलिस ने अपराधियों के पास से एक देशी पिस्टल, गोली सहित अन्य सामान बरामद किया है. जबकि राजू देहाती के दो सहयोगी राजू एवं बाबू हरमू नदी पार कर अरगोड़ा की तरफ भाग निकले. यह जानकारी रविवार को एसएसपी अनीश गुप्ता ने अपने कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी. उनके साथ सिटी एसपी अमन कुमार और हिंदपीढ़ी थाना प्रभारी दीपक कुमार मौजूद थे.
एसएसपी ने बताया कि सूचना मिली थी कि हरमू नदी के पास बने शौचालय में पांच-छह अपराधी बैठे हुए हैं, जो अपराध करने की योजना बना रहे हैं. तत्काल हिंदपीढ़ी थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया.
इसके बाद वहां से तीन अपराधी गिरफ्तार कर लिये गये. हिंदपीढ़ी थाना प्रभारी ने बताया कि हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के नसीरूद्दीन कॉलोनी निवासी व्यवसायी मो अफजल हुसैन से राजू देहाती ने जुलाई में 10 हजार रुपये रंगदारी की मांग की थी. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की थी. इसको लेकर थाना में केस भी दर्ज हुआ था. वहीं दूसरी ओर सोनू इमरोज सहित अन्य सहयोगियों के साथ राजू देहाती ने लाह कोठी रोड स्थित एक व्यक्ति को घर खाली करने की धमकी दी थी. हालांकि इस मामले में किसी ने शिकायत दर्ज नहीं करायी थी.
लेकिन घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस राजू देहाती की गतिविधियों पर नजर रख रही थी. सिटी एसपी अमन कुमार ने भी राजू देहाती की सक्रियता को देखते हुए सभी थानेदारों को उसका फोटो उपलब्ध कराया था, ताकि उसे गिरफ्तार किया जा सके. छापेमारी में दारोगा बाजो रजक, जमादार संजय कुमार सिंह, सिपाही वेलस तिर्की, मुकेश उरांव और मान सिंह खड़िया ने भूमिका निभायी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




