बुढ़मू : डस्टबीन की खरीदारी में कमीशनखोरी की शिकायत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जिप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने निरीक्षण किया बुढ़मू : जिला परिषद अध्यक्ष सुकरा मुंडा व उपाध्यक्ष पार्वती देवी ने शनिवार को प्रखंड क्षेत्र का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान बीडीओ संजीव कुमार अपने कार्यालय में नहीं थे. वहीं निरीक्षण के क्रम में ग्रामीणों ने बताया कि पीडीएस दुकानदार 35 की जगह 30 किलो चावल देते […]
विज्ञापन
जिप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने निरीक्षण किया
बुढ़मू : जिला परिषद अध्यक्ष सुकरा मुंडा व उपाध्यक्ष पार्वती देवी ने शनिवार को प्रखंड क्षेत्र का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान बीडीओ संजीव कुमार अपने कार्यालय में नहीं थे.
वहीं निरीक्षण के क्रम में ग्रामीणों ने बताया कि पीडीएस दुकानदार 35 की जगह 30 किलो चावल देते हैं. कई जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि 14वें वित्त आयोग की राशि से मुखिया व पंचायत सेवक द्वारा खरीदी जा रही डस्टबीन व टंकी में कमीशनखोरी की जा रही है. जिप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने प्रखंड परिसर में निर्माणाधीन सीओ आवास का भी निरीक्षण किया.
इस दौरान पाया कि 4/1 के स्थान पर 7/1 के अनुपात में सीमेंट में बालू मिलाया जा रहा है. चहारदीवारी निर्माण में प्राक्कलन से कम एमएम का छड़ डाला जा रहा है. जिप अध्यक्ष ने कहा कि प्रखंड में अधिकारियों की मनमानी चरम पर है. उनके कार्यक्रम की पूर्व सूचना बीडीओ को होने के बावजूद अनुपस्थित रहना प्रोटोकॉल का उल्लंघन है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










