रांची : सरकार से एचइसी को जल्द भुगतान करने की मांग

Updated at : 14 Aug 2018 6:38 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : सरकार से एचइसी को जल्द भुगतान करने की मांग

रांची : हटिया कामगार यूनियन के अध्यक्ष लालदेव सिंह ने कहा कि राज्य सरकार से जमीन के एवज में किये जानेवाले भुगतान जल्द करने की मांग की गयी है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को एचइसी ने जमीन दी है. इसके एवज में सरकार को 743 करोड़ रुपये देने हैं इस पैसे में से झारखंड […]

विज्ञापन
रांची : हटिया कामगार यूनियन के अध्यक्ष लालदेव सिंह ने कहा कि राज्य सरकार से जमीन के एवज में किये जानेवाले भुगतान जल्द करने की मांग की गयी है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को एचइसी ने जमीन दी है. इसके एवज में सरकार को 743 करोड़ रुपये देने हैं
इस पैसे में से झारखंड सरकार के गृह निर्माण द्वारा विगत 20 जून को 150 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी गयी है. इस राशि लेने के लिए एचइसी के अधिकारी प्रतिदिन झारखंड सरकार के अधिकारियों के यहां दौड़ लगा रहे हैं, लेकिन सरकार के अधिकारियों के काम में सुस्ती के कारण अभी तक एचइसी को राशि नहीं मिली है. एचइसी को राशि नहीं मिलने के कारण कार्य प्रभावित हो रहा है. उन्होंने जल्द से जल्द भुगतान करने की मांग की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola