रांची : स्वच्छ रेल, स्वच्छ भारत सर्वे दपू रेलवे एक पायदान ऊपर
Updated at : 14 Aug 2018 6:37 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : स्वच्छ रेल, स्वच्छ भारत-2018 सर्वे में दक्षिण-पूर्व रेलवे 11वें स्थान पर रहा. इससे पूर्व 2017 में जारी सर्वे रिपोर्ट में दक्षिण-पूर्व रेलवे को 12वां स्थान मिला था. जारी सर्वे के अनुसार भारतीय रेल को 16 जोन में बांटा गया है. इसमें ए-1 स्टेशन व ए-स्टेशन कैटेगरी में सर्वे किया गया. सर्वे रिपोर्ट के […]
विज्ञापन
रांची : स्वच्छ रेल, स्वच्छ भारत-2018 सर्वे में दक्षिण-पूर्व रेलवे 11वें स्थान पर रहा. इससे पूर्व 2017 में जारी सर्वे रिपोर्ट में दक्षिण-पूर्व रेलवे को 12वां स्थान मिला था. जारी सर्वे के अनुसार भारतीय रेल को 16 जोन में बांटा गया है. इसमें ए-1 स्टेशन व ए-स्टेशन कैटेगरी में सर्वे किया गया.
सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक इस बार नाॅर्थ-वेस्टर्न रेलवे 906 अंक के साथ पहले स्थान पर रहा. इससे पूर्व 2017 में यह 8वें स्थान पर था.
वहीं, साउथ-सेंट्रल रेलवे दूसरे, इस्ट-कोस्ट रेलवे तीसरे, साउथ-इस्ट सेंट्रल रेलवे चौथे, वेस्टर्न रेलवे पांचवें, साउथ-वेस्टर्न रेलवे छठे, साउदर्न रेलवे सातवें, सेंट्रल रेलवे आठवें, वेस्ट-सेंट्रल रेलवे 9वें, नाॅर्थ-फ्रांटियर रेलवे 10वें, साउथ-इस्टर्न रलवे 831.5 अंक के साथ 11वें, नाॅर्थ-इस्टर्न रलवे 12वें, इस्टर्न रेलवे 13वें, नार्थन रेलवे 14वें, इस्ट-सेंट्रल रेलवे 15वें व नार्थ-सेंट्रल रेलवे सबसे अंतिम 16वें स्थान पर रहा है.
टॉप ए-1 स्टेशन में जोधपुर व ए स्टेशन में मारवाड़ : स्वच्छ रेल, स्वच्छ भारत सर्वे में ए-1 श्रेणी के स्टेशनों में जोधपुर पहले स्थान पर रहा. वहीं जयपुर दूसरे, तिरूपति तीसरे, विजयवाड़ा चौथे और आनंद विहारा टर्मिनल पांचवें स्थान पर रहा. इधर, ए श्रेणी स्टेशन में मारवाड़ पहले, फुलेरा दूसरे, वारंगल तीसरे, उदयपुर चौथे और जैसलमेर स्टेशन पांचवें स्थान पर रहा.
सर्वे में टाटानगर व दरभंगा स्टेशन में हुअा सुधार : स्वच्छ रेल, स्वच्छ भारत सर्वे में जिन स्टेशनों पर सुधार हुआ है उसमें ए-1 श्रेणी में भोपाल पहले, दरभंगा दूसरे, टाटानगर तीसरे, चेन्नई इगमोर चौथे और अंबाला पांचवें स्थान पर रहा. वहीं, ए श्रेणी के स्टेशनों में हनुमानगढ़ पहले, सूरतगढ़ दूसरे, नागाउर तीसरे, कर्नुल टाउन चौथे और फुलेरा स्टेशन पांचवें स्थान पर रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




