अब 24 घंटे बिजली, रिम्स में बाधित नहीं होगा ऑपरेशन

-राजीव पांडेय- -250 केवीए के जेनरेटर से जुड़े रिम्स के सभी वार्ड और ओटी रांचीः रिम्स में बिजली नहीं रहने पर भी अब ऑपरेशन बाधित नहीं होगा, क्योंकि रिम्स के सभी ऑपरेशन थियेटर, वार्ड और इमरजेंसी को 250 केवीए के जेनरेटर से जोड़ दिया गया है. यह जेनरेटर पुराने कैथ लैब के लिए मंगवाया गया […]
-राजीव पांडेय-
-250 केवीए के जेनरेटर से जुड़े रिम्स के सभी वार्ड और ओटी
रांचीः रिम्स में बिजली नहीं रहने पर भी अब ऑपरेशन बाधित नहीं होगा, क्योंकि रिम्स के सभी ऑपरेशन थियेटर, वार्ड और इमरजेंसी को 250 केवीए के जेनरेटर से जोड़ दिया गया है. यह जेनरेटर पुराने कैथ लैब के लिए मंगवाया गया था, लेकिन सुपर स्पेशियालिटी अस्पताल में कैथ लैब शिफ्ट होने के बाद यह जेनरेटर खाली पड़ा था. इसका शुभारंभ निदेशक रिम्स डॉ एसके चौधरी और बिजली विभाग के अभियंता ने किया.
सोलर पावर प्रोजेक्ट से रोशन होगा रिम्स
रांचीः राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स को सोलर पावर प्रोजेक्ट से जोड़ने की तैयारी चल रही है. सोलर से पूरे अस्पताल को रोशन किया जायेगा. प्रोजेक्ट से जुड़ने के बाद अस्पताल के बिजली की खपत कम होगी, जेनरेटर का तेल भी बचेगा. रिम्स प्रबंधन सोलर प्रोजेक्ट के लिए प्रस्ताव बनाने की तैयारी में जुट गया है. प्रोजेक्ट को तैयार करने की जिम्मेदारी जरेडा को सौंपी जा सकती है. शीघ्र ही प्रस्ताव तैयार कर स्वास्थ्य विभाग से अनुमति ली जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




