झारखंड के शहीदों व सेनानियों की जीवनी पाठ्यक्रम में शामिल हो
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार ने झारखंडी क्रांतिकारी और स्वतंत्रता सेनानियों की जीवनी को राज्य के विद्यालयों की पाठ्य सामग्री में शामिल करने का आग्रह राज्य सरकार से किया है़ सांसद श्री पोद्दार ने शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव को पत्र लिख कर झारखंड के ऐतिहासिक प्ररेक प्रसंगों, वीर शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों, टाना भगतों […]
विज्ञापन
रांची : राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार ने झारखंडी क्रांतिकारी और स्वतंत्रता सेनानियों की जीवनी को राज्य के विद्यालयों की पाठ्य सामग्री में शामिल करने का आग्रह राज्य सरकार से किया है़ सांसद श्री पोद्दार ने शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव को पत्र लिख कर झारखंड के ऐतिहासिक प्ररेक प्रसंगों, वीर शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों, टाना भगतों एवं बिरसाइतों से संबंधित विषयों को पाठ्यक्रम में शामिल करने का आग्रह किया है़ सांसद ने यह मामला राज्यसभा में भी उठाया था़ शिक्षा मंत्री को लिखे पत्र में इसका भी उल्लेख किया गया है़
श्री पोद्दार ने अपने पत्र में चिंता जतायी है कि झारखंड के महापुरुषों की जीवनी और राज्य के प्रेरक ऐतिहासिक प्रसंगों को विद्यालयों के पाठ्यक्रम में अपेक्षा के अनुरूप स्थान नहीं मिल पाया है़
उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा, शहीद सिदो-कान्हू, ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव, पाण्डेय गणपत राय, शेख भिखारी, टिकैत उमरांव, टाना भगत समुदाय और बिरसाइत समुदाय बारे में पत्र में उल्लेख किया है़ सांसद श्री पोद्दार ने राज्यसभा में सरकार के उत्तर का उल्लेख करते हुए कहा है कि एनसीइआरटी के पाठ्यक्रम में सभी राज्यों की विभूतियों को एक साथ स्थान दे पाना संभव नहीं हो पाता है़
शिक्षा समवर्ती सूची का विषय है़ यह राज्य सरकारों की जिम्मेदारी है कि राज्य की सभी महान विभूतियों और प्रेरक प्रसंगों को पाठ्यक्रम में पर्याप्त और सम्मानजनक जगह दे़
उन्होंने पत्र में कहा है कि पाठ्यक्रम में प्रेरक ऐतिहासिक प्रसंगों एवं महापुरुषों की पर्याप्त व सम्मानजनक उपस्थिति का अभाव कुछ षड्यंत्रकारी संगठनों और समूहों को इतिहास को विकृत तरीके से प्रस्तुत और प्रचारित करने का अवसर प्रदान कर रहा है़ यह प्रयास जारी रहा तो आनेवाली पीढ़ियां विकृत इतिहास और भ्रामक तथ्यों से ही परिचित होंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










