कोर्ट ने वारंट क्वैश कर दिया है : बुटाला

रांचीः बिल्डर नरेंद्र बुटाला का कहना है कि निगरानी अदालत से उनकी गिरफ्तारी के लिए जो वारंट जारी हुआ था, उसे हाइकोर्ट ने तीन अप्रैल को ही क्वैश कर दिया है. इसके बाद निगरानी की ओर से गिरफ्तारी के लिए कोई वारंट नहीं लिया गया है. प्रभात खबर में प्रकाशित खबर बिल्डर और इंजीनियरों की […]
रांचीः बिल्डर नरेंद्र बुटाला का कहना है कि निगरानी अदालत से उनकी गिरफ्तारी के लिए जो वारंट जारी हुआ था, उसे हाइकोर्ट ने तीन अप्रैल को ही क्वैश कर दिया है. इसके बाद निगरानी की ओर से गिरफ्तारी के लिए कोई वारंट नहीं लिया गया है.
प्रभात खबर में प्रकाशित खबर बिल्डर और इंजीनियरों की गिरफ्तारी का आदेश पर बिल्डर श्री बुटाला की ओर से रविवार को यह पक्ष उनके मैनेजर राजेंद्र देव ने रखा है. इधर, इस मामले में निगरानी एडीजी नीरज सिन्हा का कहना है कि बिल्डर नरेंद्र बुटाला या किसी अन्य द्वारा अभी तक वारंट क्वैश किये जाने की जानकारी निगरानी को नहीं मिली है. जिनके खिलाफ पहले से वारंट जारी है, उनकी संपत्ति की कुर्की-जब्ती की दिशा में तैयारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




