रांची : एसपी, डीआइजी, आइजी के बॉडीगार्ड और चालक ने सीआइडी को दिया बयान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Aug 2018 5:43 AM
विज्ञापन
रांची : आठ जून 2015 को हुए चर्चित बकोरिया कांड में एक बार फिर से सीआइडी की जांच ने रफ्तार पकड़ी है. मामले में सोमवार को सीआइडी मुख्यालय में पलामू रेंज के तत्कालीन आइजी ए नटराजन, तत्कालीन डीआइजी हेमंत टोप्पो, तत्कालीन पलामू एसपी कन्हैया मयूर पटेल व सीआरपीएफ के कमांडेंट पंकज कुमार के बॉडीगार्ड व […]
विज्ञापन
रांची : आठ जून 2015 को हुए चर्चित बकोरिया कांड में एक बार फिर से सीआइडी की जांच ने रफ्तार पकड़ी है. मामले में सोमवार को सीआइडी मुख्यालय में पलामू रेंज के तत्कालीन आइजी ए नटराजन, तत्कालीन डीआइजी हेमंत टोप्पो, तत्कालीन पलामू एसपी कन्हैया मयूर पटेल व सीआरपीएफ के कमांडेंट पंकज कुमार के बॉडीगार्ड व अंगरक्षकों ने अपना बयान दिया.
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सभी ने एक जैसा बयान दिया है. कहा है कि उनलोगों ने मुठभेड़ के दौरान हुई फायरिंग की आवाज सुनी. जब अपने अधिकारियों के साथ मौके वारदात पर गये, तो देखा कि मुठभेड़ में मारे गये नक्सलियों का शव पड़ा था. वहां पर कोबरा और जिला बल के जवान पहले से मौजूद थे.
उल्लेखनीय है कि पूर्व में सीआइडी ने पलामू रेंज के तत्कालीन डीआइजी हेमंत टोप्पो और सदर थाने के तत्कालीन थानेदार हरीश पाठक का बयान अविश्वसनीय और किसी चीज से प्रेरित (मोटिवेटेट) बताया था. शपथ पत्र में कहा गया है कि डीआइजी हेमंत टोप्पो का बयान प्रारंभिक दौर में नहीं दर्ज किया गया था,क्योंकि वह मुठभेड़ में शामिल नहीं थे और न ही इस ऑपरेशन में उनसे मदद ली गयी थी. यह ऑपरेशन बहुत ही गोपनीय रखा गया था.
इसकी जानकारी सिर्फ उन्हें ही दी गयी थी, जिसे इस ऑपरेशन में शामिल किया गया था. बाद में न्यायालय के आदेश के बाद डीआइजी हेमंत टोप्पो का बयान दर्ज किया गया था. मामले में हेमंत टोप्पो व हरीश पाठक ने मुठभेड़ की घटना पर सवाल खड़े किये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










