रांची : चुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए जुटें पदाधिकारी : आरपीएन सिंह

Updated at : 06 Aug 2018 7:57 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : चुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए जुटें पदाधिकारी : आरपीएन सिंह

रांची : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी आरपीएन सिंह, सह प्रभारी उमंग सिंघार, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार एवं कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम विभिन्न मोर्चा, संगठन एवं विभाग के प्रदेश अध्यक्षों एवं जिलाध्यक्षों के साथ अलग-अलग मिले. नेताओं ने प्रदेश महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआइ, ओबीसी विभाग, अनुसूचित जाति विभाग, असंगठित […]

विज्ञापन
रांची : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी आरपीएन सिंह, सह प्रभारी उमंग सिंघार, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार एवं कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम विभिन्न मोर्चा, संगठन एवं विभाग के प्रदेश अध्यक्षों एवं जिलाध्यक्षों के साथ अलग-अलग मिले. नेताओं ने प्रदेश महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआइ, ओबीसी विभाग, अनुसूचित जाति विभाग, असंगठित कामगार कांग्रेस, अनुसूचित जनजाति विभाग एवं अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्षों को संगठन को मजबूत प्रदान करने की दिशा में कार्य करने तथा लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का निर्देश दिया.
प्रखंड स्तर तक कमेटी का गठन करें : प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा कि जल्द से जल्द प्रदेश स्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक कमेटी का गठन किया जाये. इसकी सूची 29 अगस्त तक प्रदेश कार्यालय को सौंपी जाये.
साथ ही जोनल सम्मेलन आयोजित करने के लिए स्थल एवं तिथि तय कर प्रदेश कांग्रेस को सूचित करें. उन्होंने कहा कि यदि किसी समस्या का समाधान आपके द्वारा नहीं हो पा रहा हो, तो उस संबंध में प्रदेश नेतृत्व से विचार-विमर्श कर सकते हैं. श्री सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को आपलोगों से बहुत उम्मीद है.
उनके भरोसे के अनुरूप कार्य करते हुए आगामी चुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ लड़ना होगा़ बैठक में विभाग प्रभारी रवींद्र सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह, ओबीसी चेयरमैन अभिलाष साहू, युवा कांग्रेस अध्यक्ष कुमार गौरव, कामगार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, शकील अख्तर अंसारी, कामेश्वर बैठा, केदार पासवान, एनएसयूआइ के इंद्रजीत सिंह मौजूद थे.
जनता दु:खों से कराह रही है: आरपीएन सिंह
रांची : रविवार को आरपीएन सिंह पांच दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे. रांची पहुंचने पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार, महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह आदि ने उनका स्वागत किया. एयरपोर्ट पर श्री सिंह ने कहा कि झारखंड ही नहीं, देश की जनता केंद्र की मोदी सरकार के निर्णयों से कराह रही है. हमारे पास समय कम है. इसकी तैयारी को लेकर ही केंद्रीय आलाकमान के निर्देश पर वे रांची पहुंचे हैं. विभिन्न संगठनों व समितियों के साथ बैठक कर उन्हें चुनावी समर में कूदने का निर्देश दिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola