रांची : पार्षद बोले, नहीं उछालेंगे मेयर पर कीचड़
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Aug 2018 12:17 AM
विज्ञापन
थमा विवाद. मेयर ने की अपील, कहा किसी से काेई गलती हुई है तो माफ करें रांची : पिछले 15 दिनों से मेयर और पार्षदों के बीच चल रहे विवाद का पटाक्षेप शनिवार को हो गया. हालांकि इस विवाद को दूर करने के लिए पार्षदों को ही बैकफुट पर आना पड़ा. तीन पार्षदों के आग्रह […]
विज्ञापन
थमा विवाद. मेयर ने की अपील, कहा किसी से काेई गलती हुई है तो माफ करें
रांची : पिछले 15 दिनों से मेयर और पार्षदों के बीच चल रहे विवाद का पटाक्षेप शनिवार को हो गया. हालांकि इस विवाद को दूर करने के लिए पार्षदों को ही बैकफुट पर आना पड़ा.
तीन पार्षदों के आग्रह पर मेयर ने शनिवार को पार्षदों की बैठक बुलायी. निगम सभाकक्ष में आयोजित बैठक को गोपनीय रखा गया. इससे मीडिया को पूरी तरह दूर रखा गया. तीन घंटे तक यह बैठक चली. बैठक के दौरान मेयर ने पार्षदों से कहा कि पिछले कुछ दिनों से निगम में जो चल रहा है, उसे दूर किया जाना चाहिए.
अगर इस दौरान किसी से कोई गलती हुई है, तो उसे माफ कर देना चाहिए. मेयर की इस अपील पर पार्षदों ने भी आगे से सार्वजनिक रूप से मेयर पर कीचड़ नहीं उछालने का आश्वासन दिया. पार्षदों व मेयर के बीच मध्यस्थता कराने में डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही.
मेयर ने कहा, अब नहीं होगा एक भी कर्मचारी का एक्सटेंशन
मेयर-पार्षदों के बीच विवाद तो दूर हो गया, लेकिन इसमें भी मेयर की ही चली. बैठक की शुरुआत में ही मेयर ने पार्षदों को कहा कि उन्होंने पहले ही यह आदेश दिया था कि अब किसी कर्मचारी को सेवा विस्तार नहीं दिया जायेगा.
ऐसे में पार्षद यह ध्यान रखें कि आगे से वे इस प्रकार की कोई मांग निगम बोर्ड की बैठक में नहीं उठायें. मेयर के इस आदेश पर पार्षदों ने कहा कि आगे से वे इसका ध्यान रखेंगे. साथ ही मेयर ने पार्षदों को यह भी निर्देश दिया कि वे बोलते समय भाषा और मर्यादा का ख्याल रखें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










