रांची: अब पासपोर्ट बनाने के लिए नहीं करना होगा इंतजार, जानें एसएसपी ने किया किस सॉफ्टवेयर का उदघाटन
Updated at : 03 Aug 2018 6:12 AM (IST)
विज्ञापन

थानेदारों को दिया गया टैब रांची: पासपोर्ट बनाने या रिन्यू कराने के लिए अब आम लोगों को इंतजार नहीं करना होगा. थाना का चक्कर भी नहीं लगाना होगा. ऑनलाइन पासपोर्ट बनाने के लिए एसएसपी अनीश गुप्ता ने गुरुवार की शाम अपने कार्यालय में सॉफ्टवेयर का उदघाटन किया. साथ ही थानेदार को ऑनलाइन पासपोर्ट वेरिफिकेशन के […]
विज्ञापन
थानेदारों को दिया गया टैब
रांची: पासपोर्ट बनाने या रिन्यू कराने के लिए अब आम लोगों को इंतजार नहीं करना होगा. थाना का चक्कर भी नहीं लगाना होगा. ऑनलाइन पासपोर्ट बनाने के लिए एसएसपी अनीश गुप्ता ने गुरुवार की शाम अपने कार्यालय में सॉफ्टवेयर का उदघाटन किया. साथ ही थानेदार को ऑनलाइन पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए टैब दिया. फिलहाल यह सेवा कोतवाली, सदर, अरगोड़ा, डोरंडा और बरियातू थाना के लिए शुरू की गयी है. यहां के थानेदारों को एसएसपी ने टैब प्रदान किया.
सदर थाना प्रभारी दयानंद कुमार ने एसएसपी कार्यालय से ही रिजवान नामक युवक का पहला ऑनलाइन पासपोर्ट वेरिफिकेशन किया. रिजवान ने बताया कि वह इंटर का छात्र है. वह नौकरी के लिए सऊदी जाना चाहता है. एसएसपी ने बताया कि पहले पासपोर्ट बनाने के लिए जो आवेदन ऑनलाइन पुलिस ऑफिस के पासपोर्ट कार्यालय में आता था.
उसका प्रिंट आउट निकाल कर सत्यापन के लिए थाना भेजा जाता था. इससे कागज का भी अत्यधिक उपयोग होता था और समय भी लगता था, लेकिन अब थाना के स्तर से ही पासपोर्ट बनाने वाले का सत्यापन कर ऑनलाइन रिपोर्ट पासपोर्ट कार्यालय को भेज दी जायेगी. इससे कम समय में ही पासपोर्ट बना जायेगा. इससे आम लोग परेशानी से बचेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




