रांची : ज्वेलरी दुकान में फायरिंग मामले में दो अपराधी गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : बरियातू थाना क्षेत्र के हाउसिंग चौक के समीप स्थित शिवचंद्र ज्वेलरी की दुकान में हुई फायरिंग की घटना में शामिल आकाश व पंकज को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने पुलिस को मामले में तीन अन्य सहयोगियों की संलिप्तता की जानकारी दी है. उक्त लोगों के बिहार में होने की सूचना […]
विज्ञापन
रांची : बरियातू थाना क्षेत्र के हाउसिंग चौक के समीप स्थित शिवचंद्र ज्वेलरी की दुकान में हुई फायरिंग की घटना में शामिल आकाश व पंकज को गिरफ्तार कर लिया है.
गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने पुलिस को मामले में तीन अन्य सहयोगियों की संलिप्तता की जानकारी दी है. उक्त लोगों के बिहार में होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम बिहार के विभिन्न स्थानों पर अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है. दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वे ज्वेलरी दुकान में लूटपाट करने के उद्देश्य से गये थे. घटना 21 जुलाई की है.
बाइक सवार तीन अपराधी दुकान में घुस गये थे. दुकान के कर्मचारी ने जब इसका विरोध किया, तब एक अपराधी ने फायरिंग कर दी. कर्मचारी ने साहस का परिचय देते हुए अपराधियों का मुकाबला किया और अपराधी के हाथ से पिस्टल छीन लिया. इसके बाद अपराधी वहां बाइक छोड़ भाग निकले.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










