रांची : विशेषज्ञ डॉक्टरों के 453 पद फिर रह गये खाली
Updated at : 02 Aug 2018 6:47 AM (IST)
विज्ञापन

रेगुलर के कुल 386 पदों में 70 अभ्यर्थी आैर बैकलॉग में कुल 145 पदों में मात्र आठ अभ्यर्थी का ही चयन रांची : झारखंड में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति में अभ्यर्थियों की कमी व योग्यता नहीं रहने के कारण एक बार फिर बड़े पैमाने पर पद खाली रह गये हैं. झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) […]
विज्ञापन
रेगुलर के कुल 386 पदों में 70 अभ्यर्थी आैर बैकलॉग में कुल 145 पदों में मात्र आठ अभ्यर्थी का ही चयन
रांची : झारखंड में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति में अभ्यर्थियों की कमी व योग्यता नहीं रहने के कारण एक बार फिर बड़े पैमाने पर पद खाली रह गये हैं.
झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने विशेषज्ञ डॉक्टरों के कुल 531 पदों (रेगुलर के 386 अौर बैकलॉग के 145) पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार लिया था. बुधवार की देर शाम आयोग ने रिजल्ट जारी कर दिया. इसके मुताबिक रेगुलर के 386 पदों में 70 अभ्यर्थी ही सफल हो सके, जबकि 316 पद रिक्त रह गये. इसी प्रकार बैकलॉग में कुल 145 पदों पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार लिया गया. इसमें से मात्र आठ अभ्यर्थी ही सफल हो सके.
आयोग द्वारा इससे पूर्व भी विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए साक्षात्कार लिया था, जिसमें कई पद रिक्त रह गये थे.रेलुगर में कुल 386 पदों में एनेस्थिसिया के 78 रिक्त पदों में अनारक्षित में 15 विद्यार्थियों का चयन हुआ है, जबकि अन्य केटेगरी के पद रिक्त रह गये. इसी प्रकार गायनोकोलॉजिस्ट में 52 पदों में 27 अभ्यर्थियाें का ही चयन हुआ है. इसमें अनारक्षित में 26 अौर एसटी में एक अभ्यर्थी शामिल हैं. फिजिशियन के 222 पदों में मात्र 11 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है.
सभी 11 अभ्यर्थी अनारक्षित केटेगरी के हैं. सर्जन के लिए 34 रिक्त पदों में मात्र 17 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है. सभी अभ्यर्थी अनारक्षित केटेगरी के हैं. इसी प्रकार बैकलॉग में एनेस्थेटिक्स के सभी तीन पद खाली रह गये. गायनोकोलॉजिस्ट में कुल तीन पदाें में एसटी केटेगरी से दो अभ्यर्थियाें का चयन हुआ है. एक पद खाली रह गया. इसी प्रकार हड्डी रोग विशेषज्ञ के कुल 11 पदों में बीसी टू से एक अभ्यर्थी का चयन हुआ है. अन्य केटेगरी में पद रिक्त रह गये. शिशु रोग विशेषज्ञ के कुल 18 पदों में बीसी वन के एक अभ्यर्थी का चयन हुआ है.
फिजिशियन के कुल नौ पदों में एसटी से दो अभ्यर्थी का चयन हुआ है, अन्य केटेगरी में पद रिक्त रह गये. सर्जन के कुल सात पदों में एसटी से एक अौर एससी से एक अभ्यर्थी का चयन हुआ है. बैकलॉग में योग्य अभ्यर्थी के नहीं रहने पर इएनटी के एक पद, नेत्र रोग विशेषज्ञ के 85 पद अौर मनोचिकित्सक के आठ पद रिक्त रह गये.
जेपीएससी ने जारी किया रिजल्ट
रेगुलर
विभाग पद चयन रिक्त पद
एनेस्थेटिक्स 78 15 63
गायनोकोलॉजिस्ट 52 27 25
फिजिशियन 222 11 211
सर्जन 34 17 17
कुल 386 70 316
बैकलॉग
विभाग पद चयन रिक्त पद
एनेस्थेटिक्स 03 00 03
गायनोकोलॉजिस्ट 03 02 01
हड्डी रोग 11 01 10
शिशु रोग 18 01 17
फिजिशियन 09 02 07
विभाग पद चयन रिक्त पद
सर्जन 07 02 05
इएनटी 01 00 01
नेत्र रोग 85 00 85
मनोचिकित्सक 08 00 08
कुल 145 08 137
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




