रांची : एनएच-33 के निर्माण में 264.01 करोड़ रुपये का नहीं मिला हिसाब

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jul 2018 7:38 AM

विज्ञापन

राणा प्रताप रांची : रांची-जमशेदपुर एनएच-33 के 163 किमी के फोर लेनिंग कार्य के लिए दी गयी राशि में से 264.01 करोड़ रुपये का हिसाब नहीं मिल पाया है.जानकारी के मुताबिक उक्त राशि का उपयोग सड़क निर्माण में नहीं कर अन्य जगहों पर कर दिया गया है. भारत सरकार के कॉरपोरेट मंत्रालय के सीरियस फ्रॉड […]

विज्ञापन
राणा प्रताप
रांची : रांची-जमशेदपुर एनएच-33 के 163 किमी के फोर लेनिंग कार्य के लिए दी गयी राशि में से 264.01 करोड़ रुपये का हिसाब नहीं मिल पाया है.जानकारी के मुताबिक उक्त राशि का उपयोग सड़क निर्माण में नहीं कर अन्य जगहों पर कर दिया गया है. भारत सरकार के कॉरपोरेट मंत्रालय के सीरियस फ्रॉड इंवेस्टिगेशन अॉरगेनाइजेशन (एसएफआइअो) द्वारा रांची-जमशेदपुर एनएच-33 के फोर लेनिंग में खर्च की गयी राशि की प्रारंभिक जांच करने के बाद इस मामले का खुलासा हुआ है. उक्त जांच हाइकोर्ट के आदेश पर किया गया. जांच के दाैरान एनएच के निर्माण के लिए संवेदक कंपनी मधुकॉन प्रोजेक्ट लिमिटेड व रांची एक्सप्रेस-वे को दी गयी राशि में से 264.01 करोड़ का हिसाब नहीं मिला.
राशि की राउंड ट्रिपिंग होने की बात जांच में सामने आयी है. उक्त राशि का विचलन पाया गया है. रांची-जमशेदपुर एनएच के लिए मिली राशि को संवेदक ने अपने दूसरे अन्य प्रोजेक्ट में लगा दिया. सड़क के रखरखाव पर 98 करोड़ रुपये खर्च का दावा किया गया.
94.01 करोड़ रुपये सामग्री व मोबेलाइजेशन एडवांस के रूप में दिया गया, जिसका सड़क निर्माण में उपयोग नहीं हुआ. सामग्री व मोबेलाइजेशन एडवांस का 22 करोड़ रुपये का विचलन किया गया. 50 करोड़ रुपये का राउंड ट्रिपिंग पाया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola