रांची़ : यह कर्नाटक नहीं, झारखंड है, झूठ की राजनीति नहीं चलेगी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची़ : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार को समझना चाहिए कि यह कर्नाटक नहीं, झारखंड है. यहां झूठ की राजनीति नहीं चलेगी़ श्री शाहदेव कांग्रेस अध्यक्ष के उस बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ टिप्पणी की […]
विज्ञापन
रांची़ : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार को समझना चाहिए कि यह कर्नाटक नहीं, झारखंड है.
यहां झूठ की राजनीति नहीं चलेगी़ श्री शाहदेव कांग्रेस अध्यक्ष के उस बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ टिप्पणी की थी़ भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि डॉ अजय कर्नाटक के निवासी हैं. उनको झारखंड के बारे में जानकारी कम है. इसलिए वह बिना सिर-पैर की बातें कर रहे है़ं
श्री शाहदेव ने कहा कि भाजपा की सरकार के लिए देश की संप्रभुता सबसे प्रमुख मुद्दा है़ सिर्फ राजनीति करने के लिए देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करना घटिया हरकत है़ खिलाड़ियों से नाश्ता परोसवाने के आरोप पर भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि पार्टी पहले भी स्पष्ट कर चुकी है कि खिलाड़ियों ने सिर्फ अपने टीम के सदस्यों के बीच आंतरिक व्यवस्था के अंतर्गत नाश्ते का वितरण किया था़ उन्होंने किसी भाजपा कार्यकर्ता या नेता को नाश्ता नहीं परोसा था़ भाजपा सोशल मीडिया में चल रही भ्रामक खबरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की सोच रही है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










