जज अनिरुद्ध बोस होंगे झारखंड हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : कोलकाता हाइकोर्ट के सीनियर जज अनिरुद्ध बोस को झारखंड हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस बनाने की अनुशंसा की गयी है.भारत के चीफ जस्टिस दीपक मिश्र की अध्यक्षता में 16 जुलाई को हुई सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बैठक में इससे संबंधित अनुशंसा की गयी है. इससे पूर्व 10 जनवरी 2018 को कॉलेजियम ने जस्टिस अनिरुद्ध […]
विज्ञापन
रांची : कोलकाता हाइकोर्ट के सीनियर जज अनिरुद्ध बोस को झारखंड हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस बनाने की अनुशंसा की गयी है.भारत के चीफ जस्टिस दीपक मिश्र की अध्यक्षता में 16 जुलाई को हुई सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बैठक में इससे संबंधित अनुशंसा की गयी है. इससे पूर्व 10 जनवरी 2018 को कॉलेजियम ने जस्टिस अनिरुद्ध बोस को दिल्ली हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस नियुक्त करने की अनुशंसा की थी. केंद्र सरकार ने उक्त अनुशंसा को वापस करते हुए पुनर्विचार करने को कहा था.
कॉलेजियम ने नये सिरे से विचार करते हुए जस्टिस अनिरुद्ध बोस को झारखंड हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस नियुक्त करने की अनुशंसा करने का निर्णय लिया. कॉलेजियम की बैठक में जस्टिस रंजन गोगोई और जस्टिस मदन बी लोकुर भी उपस्थित रहे. जज अनिरुद्ध बोस का जन्म 11 अप्रैल 1959 को हुआ. उन्होंने सुरेंद्रनाथ कॉलेज ऑफ लॉ, कोलकाता से एलएलबी की डिग्री हासिल की. 19 जनवरी 2004 से कोलकाता हाइकोर्ट के स्थायी जज हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










