बुढ़मू : पत्रकार को क्रशर संचालक ने दी जान से मारने की धमकी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बुढ़मू : अवैध क्रशर संचालक पवन जायसवाल ने मंगलवार को पत्रकार सह अखबार हॉकर कालीचरण को जान से मरवाने की धमकी दी है. साथ ही क्षेत्र में अखबार वितरण नहीं करने देने की बात भी कही है. प्रतिनिधि मंगलवार को पवन के घर अखबार की राशि वसूलने गया था, जिसके बाद उसे धमकी दी गयी. […]
विज्ञापन
बुढ़मू : अवैध क्रशर संचालक पवन जायसवाल ने मंगलवार को पत्रकार सह अखबार हॉकर कालीचरण को जान से मरवाने की धमकी दी है. साथ ही क्षेत्र में अखबार वितरण नहीं करने देने की बात भी कही है.
प्रतिनिधि मंगलवार को पवन के घर अखबार की राशि वसूलने गया था, जिसके बाद उसे धमकी दी गयी. मामले में प्रतिनिधि ने ठाकुरगांव थाना में आवेदन देकर जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगायी है.
जानकारी के अनुसार 19 मई को रांची एसडीओ ने बुढ़मू व ठाकुरगांव थाना क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित क्रशर के विरुद्ध अभियान चलाया था. इस दौरान पवन जायसवाल सहित कई अन्य अवैध क्रशर संचालकों के क्रशर को ध्वस्त कर दिया गया था.
बुढ़मू थाना में उसके विरुद्ध केस भी दर्ज किया गया था. एसडीओ ने पवन को हिरासत में भी लिया था, लेकिन वह मौका देख कर भाग गया था. इसी खबर को छपने से पत्रकार से नाराज क्रशर संचालक ने जान से मारने की धमकी दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










