सक्रिय हुआ मॉनसून, रांची समेत राज्य के सभी जिलों में हुई झमाझम बारिश

Updated at : 18 Jul 2018 8:10 AM (IST)
विज्ञापन
सक्रिय हुआ मॉनसून, रांची समेत राज्य के सभी जिलों में हुई झमाझम बारिश

रांची : मॉनसून सामान्य रूप से सक्रिय रहा. इसकी वजह से मंगलवार को राज्य के करीब-करीब सभी जिलों में बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार सभी जिलों में सामान्य से मध्यम दर्जे की बारिश हुई. सबसे अधिक बारिश सरायकेला में 76 मिमी के आसपास रिकाॅर्ड की गयी है. इधर, राजधानी रांची में दिन भर रुक-रुक […]

विज्ञापन
रांची : मॉनसून सामान्य रूप से सक्रिय रहा. इसकी वजह से मंगलवार को राज्य के करीब-करीब सभी जिलों में बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार सभी जिलों में सामान्य से मध्यम दर्जे की बारिश हुई. सबसे अधिक बारिश सरायकेला में 76 मिमी के आसपास रिकाॅर्ड की गयी है. इधर, राजधानी रांची में दिन भर रुक-रुक कर बारिश होती रही. शाम छह बजे के बाद राजधानी में भी बारिश शुरू हुई, जो देर रात तक जारी रही.
झमाझम बारिश के कारण राजधानी के कई इलाकों के मोहल्ले पूरी तरह से जलमग्न हो गये. दो से तीन फीट तक पानी जमा होने का कारण शहर की ज्यादातर सड़कों ने नदियों का रूप ले लिया था. सड़क पर पानी भरे होने की वजह से वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही थी. वहीं, जलमग्न मोहल्ले के लोग बदइंतजामी के लिए नगर निगम और सरकार को कोस रहे थे. कांके रोड, मेन रोड, रातू रोड, क्लब रोड, बरियातू रोड में कई जगह सड़कों का नजारा नदी जैसा हो गया था. वहीं कचहरी स्थित हलधर प्रेस गली, बिहार क्लब गली, खेत मोहल्ला, गौस नगर, इसलाम नगर, आजाद बस्ती, पत्थलकुदवा, अलबर्ट कंपाउंड, पीस रोड, एदलहातू, मधुकम, किशोरगंज, इंद्रपुरी के कई मोहल्ले में बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया था.
21 जुलाई तक सभी जिलों में रुक-रुक कर होगी बारिश
मौसम विभाग का अनुमान है कि 21 जुलाई तक राज्य के सभी जिलों में रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी. विभाग ने कुछ विशेष चेतावनी नहीं जारी की है. मॉनसून के सक्रिय होने से किसानों को कुछ राहत मिलेगी. खेतों में पानी होने से जुताई कर सकेंगे. रोपा के लिए तैयार किये जा रहे बिचड़ों को भी कुछ राहत मिलेगा. इधर, राजधानी के शहरी इलाकों में करीब तीन घंटे से अधिक से समय तक हुई लगातार बारिश से पानी सड़कों पर आ गया. नाले का पानी सड़कों पर बहने लगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola