माफिया के विरोधी ढुल्लू खुद माफिया बन गये : रवींद्र पांडेय

Updated at : 15 Jul 2018 2:11 AM (IST)
विज्ञापन
माफिया के विरोधी ढुल्लू खुद माफिया बन गये : रवींद्र पांडेय

रांची : गिरिडीह सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने एक बार फिर बाघमारा के विधायक ढुल्लू महतो पर निशाना साधा है. कहा कि माफिया भगाने की बात करते -करते विधायक खुद माफिया बन बैठे हैं. श्री पांडेय ने शनिवार को प्रभात खबर से बातचीत में कहा कि बाघमारा विधायक कहते हैं कि गरीबों के हक के […]

विज्ञापन
रांची : गिरिडीह सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने एक बार फिर बाघमारा के विधायक ढुल्लू महतो पर निशाना साधा है. कहा कि माफिया भगाने की बात करते -करते विधायक खुद माफिया बन बैठे हैं. श्री पांडेय ने शनिवार को प्रभात खबर से बातचीत में कहा कि बाघमारा विधायक कहते हैं कि गरीबों के हक के लिए लड़ रहे हैं.
पूरे जिला से माफिया भगाने का ठेका लिये हैं. आज धनबाद में कौन सबसे बड़ा माफिया है, यह सब जान रहे हैं. विधायक ने यहां कितने माफिया को भगाया यह भी बता दें तो अच्छा रहेगा. कहा विधायक की मानसिक स्थिति अच्छी नहीं है. उन्हें कुछ दिन राजनीति से दूर रह कर आराम करना चाहिए. कहा कि कुछ नेता गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से टिकट को लेकर सोशल मीडिया पर अभियान चलवा रहे हैं. ऐसे नेता को मालूम होना चाहिए कि टिकट का बंटवारा सोशल मीडिया या प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक से नहीं होता है. जनता के बीच जो लोकप्रिय होगा, जिसकी छवि अच्छी होगी, उसे भाजपा से टिकट मिलेगा.
वेटिंग वालों का भी टिकट हमेशा कन्फर्म नहीं होता
सांसद ने कहा कि गिरिडीह लोकसभा सीट पर 2024 तक कोई वेकेंसी नहीं है. नेताओं को मालूम होना चाहिए कि ट्रेन में अधिकांश समय एक नंबर वेटिंग वाले यात्री का भी टिकट कन्फर्म नहीं होता. वेटिंग लिस्ट टिकट की तरह कोई भी दावेदार हो सकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola